जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथ विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज कुमार पाण्डेय ने आसनों का लाभ बताते हुए कहा कि आजकल भागदौड़ की जिंदगी में व्यक्ति अपने को स्वस्थ नहीं रख पा रहा है. किसी व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य का अर्थ है कि शरीर किसी बीमारी से प्रभावित नहीं है. आसनों के जिक्र करते हुए भ्रामरी प्राणायाम के बारे में बताया कि अगर आप डिप्रेशन से ग्रसित है तो भ्रामरी प्राणायाम इसका रामबाण उपचार है तथा वज्रासन के लाभ बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा आसन है जो भोजन करने के उपरांत किया जाता है.

[बलिया के संक्षिप्त समाचार]: शहीद मंगल पांडे स्मारक नगवा परिसर में हुआ सामूहिक विवाह

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के नगवा गांव स्थित शहीद मंगल पांडे स्मारक परिसर में शिवशक्ति सेवा संस्थान एवं मंगल पांडे स्मारक सोसायटी की ओर से सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें चार …

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

आयोजित गोष्ठी में निदेशक, शैक्षणिक, डाॅ पुष्पा मिश्र ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी. कहा कि यातायात के नियम आपको दुर्घटना से बचाने के लिए हैं, अतः इसका पालन आपको स्वतः करना चाहिए. डाॅ प्रियंका सिंह, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, समाजशास्त्र व डाॅ अजय चौबे, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, अंग्रेजी ने भी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयामों मसलन तेज रफ्तार से न चलना, नशे में गाड़ी न चलाना, सिग्नल का पालन करना आदि को अपनाने को प्रेरित किया.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मनाया गया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

मुख्य अतिथि एवं जन संपर्क अधिकारी, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के डॉक्टर जैनेन्द्र पांडेय ने पत्रकारिता की उपयोगिता, महत्व के साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की कुछ कमियों पर भी प्रकाश डाला. साथ ही साथ उन्होंने कई संस्मरणों के माध्यम से पत्रकारिता के महत्व एवं उत्तरदायित्वों से सभी को अवगत कराया.

News Shorts: बलिया जिले के 10 प्रमुख समाचार संक्षिप्त में

उभांव थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में शुक्रवार को धर्मेंद्र राजभर की बेटी की शादी के दौरान घर पर आई बारात में नाचे में हुई फायरिंग में बारात करने आया गोलू 15 वर्ष पुत्र विजयनाथ राजभर निवासी हर्दिया थाना सिकंदरपुर के पेट में गोली लग गई. गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में किशोर को सीयर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथिमक उपचार के लिये लाया गयाप