Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • News Shorts: बलिया जिले के 10 प्रमुख समाचार संक्षिप्त में
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts

News Shorts: बलिया जिले के 10 प्रमुख समाचार संक्षिप्त में

उभांव थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में शुक्रवार को धर्मेंद्र राजभर की बेटी की शादी के दौरान घर पर आई बारात में नाचे में हुई फायरिंग में बारात करने आया गोलू 15 वर्ष पुत्र विजयनाथ राजभर निवासी हर्दिया थाना सिकंदरपुर के पेट में गोली लग गई. गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में किशोर को सीयर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथिमक उपचार के लिये लाया गयाप
Central Desk 21 May, 2022 1 minute read
car accident(1)

ठोठा गांव के पास एक कार के पलट जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

रेवती, बलिया. सहतवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर आसमान ठोठा गांव के पास शनिवार की सुबह एक कार के पलट जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार बलिया-रेवती मुख्य मार्ग पर एक कार सड़क के गड्ढे को बचाने में असंतुलित हो गयी तथा सड़क के दक्षिणी किनारे स्थित झाड़ी नुमा गड्ढे में जा गिरी. किसी प्रकार उसमें सवार लोगों को निकाला गया. घटना में मझौंवा निवासी राहुल सिंह (32 वर्ष) पुत्र बैजनाथ सिंह घायल हो गये. घायल को आनन फानन में स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. दूसरी तरफ रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर ही सुधा डेयरी की पिकअप तथा एक वैगनआर कार के बीच हुई टक्कर हो गयी. यह संयोग ही रहा कि पिकअप तथा कार की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

बारात में हुई फायरिंग, एक घायल

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में शुक्रवार को धर्मेंद्र राजभर की बेटी की शादी के दौरान घर पर आई बारात में नाचे में हुई फायरिंग में बारात करने आया गोलू 15 वर्ष पुत्र विजयनाथ राजभर निवासी हर्दिया थाना सिकंदरपुर के पेट में गोली लग गई. गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में किशोर को सीयर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथिमक उपचार के लिये लाया गया जहां पर चिकित्सक लालचंद शर्मा ने उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. घटना को लेकर गांव में खामोशी छाई हुआ है. इस घटना ने संबंधित जानकारी अस्पताल पहुंचे उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि घायल के पिता विजयनाथ राजभर के तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 336व 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त के तलाश जारी है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह घटना उभांव थाना से सटे महज 400 मीटर दूर की है.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

 

 

 

 

दिव्यांगजन पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन करें

बलिया. जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि जनपद में निवासरत समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि जिनका यु०डी०आई०डी० कार्ड नहीं बना है, ये swavlambancard.gov.in पोर्टल पर अपना आवेदन स्वयं कर लें. अगर ये आवेदन स्वयं नहीं कर पा रहे हैं तो अपने ग्राम पंचायत में स्थित सहज जनसेवा केन्द्र अथवा ग्राम पंचायत सहायक के माध्यम से आवेदन कराना सुनिश्चित करें ताकि विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होने में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

 

 

जेएनसीयू की छात्राओं ने डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के विश्लेषण के लिए मार्केट सर्वे का अध्ययन

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान (आहार एवं पोषण) द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के विश्लेषण हेतु सहायक प्रोफेसर वंदना सिंह यादव एवं डॉ. तृप्ति तिवारी के मार्गदर्शन में बाजार सर्वेक्षण किया.

सर्वेक्षण के दौरान छात्राओं ने समझा कि कोई भी कंपनी खाद्य पदार्थ मार्केट में लाना चाहती है तो कंपनी पहले बाजार विश्लेषण करती है कि वह खाद्य पदार्थ खाने योग्य है या नहीं साथ ही मार्केट रिसर्चर निर्धारित करते हैं कि कोई भी नया प्रोडक्ट या सर्विस बाजार में किस प्रकार खपेगा,इसकी खरीदारी कौन करेगा? इस मार्केट सर्वे का अध्ययन विश्वविद्यालय की छात्राएं कुमकुम चौहान ,आरती शर्मा, खुशबू यादव,अमृता गुप्ता, रंजना यादव, स्वाति यादव ,प्रियंका यादव, सोनाली तिवारी ,पूजा साहनी, आस्था सिंह, रिंकी यादव द्वारा किया गया.

 

परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ी गई छात्रा

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में शनिवार21 मई को उड़ाका दल टीम द्वारा प्रथम पाली मे पृथ्वी शिव किसान महाविद्यालय रसड़ा में 01 छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया. इस टीम में डॉ.सुचेता प्रकाश (प्रभारी), डॉ रवि प्रताप शुक्ला ,डॉ धर्मेंद्र नाथ पांडे एवं डॉ कौशल पांडे शामिल रहे.

 

गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने लिए बैरिया में दो दिवसीय हुआ प्रशिक्षण

बलिया. नेहरू युवा केंद्र द्वारा नमामि गंगे परियोजना में युवा सहभागिता के तहत शनिवार को दो दिवसीय गंगा दूत प्रशिक्षण विकास खंड बैरिया गंगा ग्राम में जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के मार्गदर्शन में शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण के प्रथम दिन गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में गंगा दूतों का क्या योगदान हो सकता है एवं युवाओं को नमामि गंगे अभियान में कैसे जोड़ा जाए इस विषय पर प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. जिला प्रशिक्षक हिमांशु, विवेक शर्मा व नंदिनी ने संयुक्त रूप से उपस्थित युवाओं को नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं नमामि गंगे परियोजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. साथ ही गंगा कि्वज क्लाप गंगा में सहभाग कराया गया और सभी को इसकी जानकारी दी गई.

इस अवसर पर, ग्राम प्रधान, युवा मंडल के सदस्य, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खुशबू तिवारी, जयकांत गुप्ता विनोद चौरसिया आदि लोग उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार

रेवती, बलिया. रेवती पुलिस ने ई-रिक्शा पर पैसेंजर सीट एवं ड्राइवर सीट के नीचे छुपाकर ले जायी जा रही 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने ई-रिक्शा को सीज कर दिया. प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि वापी पर स्थित भट्ठे के समीप दो व्यक्ति शराब में मिश्रण कर रहे हैं. साथ उक्त दोनों व्यक्ति ई रिक्शा पर शराब को कहीं ले जाने की फिराक में है. सूचना मिलते ही कोल नाला तिराहे पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया तथा एक फरार होने में सफल हो गया. तलाशी लिए जाने पर ई-रिक्शा की पैसेंजर सीट एवं ड्राइवर सीट के नीचे से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई. पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक से पूछताछ किए जाने पर अपना नाम अंकित ओझा निवासी तिवारी के मिल्की थाना बैरिया बताया. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को धारा 60 आबकारी अधिनियम एवं 272,273 आईपीसी के तहत चालान न्यायालय कर दिया। वहीं ई-रिक्शा को सीज कर दिया.

(रिपोर्ट-पुष्पेद्र तिवारी सिंधू)

 

गोआश्रय स्थलों का हाल बेहाल, भूख-प्यास से तड़प कर तोड़ रहे दम, युवाओं ने एसडीएम को दिखाया सच

सिकंदरपुर, बलिया. प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल गोवंश संरक्षण के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. बेसहारा पशुओं को रखने के लिए बने अस्थाई गो आश्रय स्थलों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.  ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब लापरवाही, देखरेख और चारा व पानी के अभाव में गोवंशी दम न तोड़ रहे हैं. नवानगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हड़सर के तिवारीपुर में संचालित अस्थाई गो आश्रय केंद्र में 70 पशु रखने की व्यवस्था है. लेकिन इन पशुओं को भरपेट भूसा, हरा चारा, पानी तथा पौष्टिक आहार की समुचित व्यवस्था नहीं है. यही नही उनकी ठीक तरह से देखभाल भी नही हो पा रही है. पशु बीमार होकर मर रहे हैं. इससे क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर मानव कल्याण परिषद के अध्यक्ष पुष्कर राय मोनू ने इसकी सूचना एसडीएम सिकंदरपुर प्रशांत कुमार नायक को दी. सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने व्यवस्था के सच को अपनी आंखों से देखा. इस दौरान तैनात कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली और कार्य मे लापरवाही न बरतने की हिदायत दी. उधर पशु चिकित्सा अधिकारी नवानगर एसपी सिंह ने बताया कि वह गोवंशी पिछले कई दिनों से बीमार था. वहीं सम्बंधित बीडीओ को तत्काल प्रभाव से हरा चारा उपलब्ध कराने का आदेश दिया. इस दौरान भागवत चरण दुबे, गौतम जायसवाल, राहुल राय, रितेश कुमार, ओम नारायण, सोनू राजभर, आशुतोष पटेल, पंकज साहनी, अभिषेक तिवारी, मनोहर गुप्ता आदि भी मौजूद रहे.

(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

 

एक अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठा एक विकलांग व्यक्ति बुरी तरह जख्मी

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के कृषि मंडी के समीप शुक्रवार की देर शाम साढे 8 बजे एक अज्ञात बोलेरो ने बाईक सावर को मारा टक्कर जिसमें बाईक पर बैठा विकलांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया जहां हालत गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

बैरिया: नीलगाय व बाइक की टक्कर में दो घायल, 110 पैकेट कच्ची शराब व कट्टा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

बैरिया, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती बैरिया मार्ग पर चकिया गांव के समीप शुक्रवार को नीलगाय व बाइक के जोरदार टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनो घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया. जहां उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये चिकित्सकों ने बलिया रेफर कर दिया. बताया जाता है कि रेवती निवासी राजीव कुमार 25 वर्ष व सन्तोष 20 वर्ष के साथ एक शादी समारोह में बाइक से छपरा जा रहे थे कि चकिया गांव के निकट अचानक सड़क पर आई नीलगाय से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गयी. इस घटना में दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. क्षेत्र में नीलगायों व सूकरों के आतंक से आये दिन कोई न कोई घटना होना आम बात हो गयी है.

वहीं बैरिया थाना क्षेत्र के जेपी नगर चौकी प्रभारी पंकज सिंह व उनकी टीम ने शुक्रवार को एक युवक को 110 पैकेट कच्ची शराब व कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि ऑपरेशन पाताल के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चौकी प्रभारी जेपी नगर अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे. इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बाबू के डेरा,जयप्रकाश नगर निवासी पवन सिंह पुत्र स्व0 रामाधार सिंह को कच्ची शराब व असलहा के साथ गिरफ्तार कर लिया. युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान भेज दिया गया.

(रिपोर्ट- शशि सिंह)

Tags: बलिया समाचार बांसडीह रेवती सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: रेवती: नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के मामले में युवक गिरफ्तार
Next: 21 जून को विश्व योग दिवस पर मंडल स्तर पर होगा योग का कार्यक्रम

ये भी पढ़ें

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.