जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में संविधान की उपादेयता पर विशिष्ट व्याख्यान

डॉ. गोपाल कृष्ण परिहार ने वर्तमान परिस्थिति में ‘संविधान की उपादेयता’ पर आधारित अपना विशिष्ट व्याख्यान दिया. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, निर्माण समितियों, संविधान की संरचना, मौलिक अधिकार-नीति निर्देशक तत्व-कानूनी अधिकार की संकल्पना व इनके मध्य विभेद से सभी को अवगत कराया. डॉ. परिहार ने संविधान संशोधन प्रक्रिया, न्यायपालिका व कार्यपालिका की भूमिका, इत्यादि के विषय में भी सभी के साथ जानकारी साझा की.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हर्बल वाटिका का उद्घाटन

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय द्वारा छात्रों को शोध एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया गया. कुलपति द्वारा मुख्य अतिथि को एक औषधि पौधा भेट किया गया. विश्वविद्यालय में हार्टिकल्चर विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि हर्बल वाटिका में लगभग 150 से अधिक विभिन्न प्रकार के औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधे लगाए गए है.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में वर्ल्ड हेरिटेज डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रियंका सिंह, समाजशास्त्र विभाग ने विश्व धरोहर दिवस पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि धरोहरों को सामाजिक मूल्यों से जोड़कर उनकी सुरक्षा करनी चाहिए।साथ ही प्रत्येक धार्मिक सांस्कृतिक स्थलों के विषय में सभी को जागरूक करना चाहिए.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मनाई अंबेडकर जयंती

मुख्य अतिथि कुलसचिव श्री एस. एल. पाल ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलते हुए हम सभी को समाज के शोषित एवं दलित वर्ग के लोगों को विकास एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का हरसंभव प्रयत्न करना चाहिए. हमें वर्तमान में उनके मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने की ज़रुरत है.

विश्वविद्यालय के भोजपुरी भवन में दिया गया योग का प्रशिक्षण

बलिया. शनिवार, 9 अप्रैल को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के भोजपुरी भवन में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई . निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा ने बताया कि योग हमारी पुरानी संस्कृति व …