पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बलिया में लगने वाले ददरी मेला में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 14 नवम्बर, 2016 को जौनपुर-गाजीपुर सिटी, वाराणसी-बलिया तथा मऊ-बलिया के बीच विषेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बलिया में लगने वाले ददरी मेला में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 14 नवम्बर, 2016 को जौनपुर-गाजीपुर सिटी, वाराणसी-बलिया तथा मऊ-बलिया के बीच विषेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
समीपवर्ती गांव अपायल में मंगलवार 8 नवंबर को महावीर जी का पूजन अर्चन किया जायेगा. साथ ही सुबह में गाजे बाजे के साथ गांव में भ्रमण कर 10:00 बजे से महादेव जी का जुलूस निकाला जाएगा. तत्पश्चात दिन के 12:00 बजे से विराट दंगल का आयोजन भी है.
नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रवि चाणक्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमन जी ने बलिया के बड़सरी निवासी अभिजीत तिवारी बबलू को नरेंद्र मोदी विचार मंच बलिया के जिलाध्यक्ष के साथ साथ गोरक्ष (गोरखपुर ) प्रान्त का सह प्रभारी नियुक्त किया है.
हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति को फोन पर बुलाकर बंधक बना लिया गया. जानकारों का दावा है कि उसे बंधक बनाने वालों ने उसकी परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये की डिमांड भी कर दी. इसके बाद पीड़ित की पत्नी को सीधे 100 नंबर पर डायल कर अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई.
मऊ के चकरा रेल हाल्ट के समीप रविवार की सुबह ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई. उसके पास से बरामद मोबाइल के जरिए उसकी शिनाख्त भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिधौली गांव निवासी महा प्रताप यादव (19) के तौर पर की गई.