घने कोहरे के चलते 32 ट्रेनें कल से 10 फरवरी तक नहीं चलेंगी

घने कोहरे एवं खराब मौसम से परिचालनिक कठिनाइयों के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा निम्न 32 सवारी गाड़ियों का संचलन 11 दिसम्बर 2016 से 10 फरवरी 2017 तक निरस्त किया जायेगा.

किशोरी सुरक्षा योजना की बारीकियों को समझाया

शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोड़हरा में शनिवार को आकाशवाणी, वाराणसी एवं गोरखपुर द्वारा संचालित मीना की दुनिया विद्यालय के किशोरी छात्राओं को रेडियो प्रसारण द्वारा सुनाया गया. तत्पश्चात प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने कार्यक्रम से संबंधित किशोरी सुरक्षा योजना के तमाम बारीकियों को किशोरी छात्राओं को कक्षा में समझाकर उस पर अमल करने के लिए कहा.

देश के सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

देश के सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस का उद्धघाटन हो गया. प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. उद्घाटन में फाइटर जेट विमान शामिल हुए. एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर उन्नाव में किया गया, जिसके बाद यह पब्लिक के लिए खुल गया.

नोट एक्सचेंज न किए जाने से खफा लोगों ने जौनपुर में किया हाईवे जाम

गौराबादशाहपुर में यूनियन बैंक आफ इंडिया में नोट न बदले जाने से और समय से पहले बैंक बंद किए जाने से नाराज जनता ने इलाहाबाद गोरखपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया है. गुरुवार को दोपहर दो बजे से लगे जाम के चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, पूरा बाजार ठप है, हजारों लोग जाम में फंसे हैं.

गाजीपुर-बलिया खण्ड के दोहरीकरण का शिलान्यास आज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 नवम्बर, 2016 को आरटीआई मैदान, गाजीपुर में आयोजित समारोह में मऊ-ताड़ीघाट नई लाईन के मध्य गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल का शिलान्यास करेंगे. गाजीपुर सिटी-बलिया रेल खण्ड के दोहरीकरण का शिलान्यास, गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट ’शब्द भेदी’ एक्सप्रेस का शुभारम्भ तथा गाजीपुर घाट स्टेशन पर नवनिर्मित पेरिषेबल कार्गो केन्द्र का लोकार्पण करेंगे.