देवेंद्र व केतकी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा भाजपा की पूर्व प्रत्याशी केतकी सिंह को गोरखपुर क्षेत्रीय भारतीय जनता पार्टी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने इसका स्वागत करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला को बधाई दी. श्री दुबे ने कहा कि बलिया के देवेंद्र यादव एवं केतकी सिंह के सहयोग से गोरखपुर क्षेत्रीय भारतीय जनता पार्टी का संगठन और मजबूत होगा. वह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

उमा शंकर के नए अवतार पर बसपाइयों ने मनाया जश्न

विधायक उमा शंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो द्वारा संगठन में बड़ी जिम्मेवारी सौंपे जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मिठाई एक दूसरे को खिला कर जश्न मनाया. विधायक उमा शंकर सिंह को क्षत्रिय भाई चारा कमेटी का मंडल कोआर्डिनेटर बनाकर वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, गोरखपुर की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

गोरखपुर से दिल्ली सिर्फ दस घंटे में

हां, अत्याधुनिक सुविधाओं और द्रुत गति वाली हमसफर एक्सप्रेस से आप गोरखपुर से दिल्ली का सफर सिर्फ दस घंटे में तय कर सकते हैं. देश में पहली बार हमसफर एक्सप्रेस जैसी ट्रेन गोरखपुर से चलेगी. इस बात की जानकारी स्वयं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पत्रकारों से बातचीत में सोमवार को दी. रेल राज्य मंत्री गोरखपुर में रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई और सुरक्षा प्रणाली का उद्घाटन करने पहुंचे थे.