आकाशीय बिजली की चपेट में अराजीकरियापार निवासी जगनारायन

अराजी करियापार में आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अराजीकरियापार निवासी जगनारायन (25) शुक्रवार शाम के समय खेत में धान रोपनी के लिए ट्यूबवेल से पानी चला रहा था, तभी हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. आसमान में बिजली चमकने लगी. चमक के साथ अचानक आसमान से बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया.

आकाशीय बिजली की चपेट में आईं दर्जन भर महिलाएं

बुधवार की शाम झमाझम बारिश के दौरान गड़वार थाना क्षेत्र के बुढऊ गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 महिलाएं झुलस गईं, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे का शिकार हुई सभी महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थी. झुलसी महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.