हर हाल में 20 तक करा लें हाउस होल्ड सर्वे

हाउस होल्ड सर्वे एवं यूनीफार्म वितरण की समीक्षा करते हुए बीएसए डॉ.राकेश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 20 अगस्त तक हर हाल में हाउस होल्ड सर्वे का काम पूरा कर लिया जाय. सर्वे में चिन्हांकित स्कूल न जाने व ड्राप आउट बच्चों का नामांकन सम्बंधित स्कूलों में सुनिश्चित कराया जाय. इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी.

बीएसए ने सुनीं शिक्षकों की समस्याएं

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहड़ तथा ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहरी पहुंच शिक्षकों की समस्याएं सुनी तथा उसका समाधान मौके पर ही कर दिया. उन्होंने कहा कि समस्याएं हैं तो उनका समाधान भी है. बस मैं यही चाहता हूं की शिक्षक निर्धारित समय पर अध्यापन कार्य नियमित रुप से करता रहे. ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके.

क्यूएमसी के गठन से बेसिक शिक्षा में आई क्रांति

कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह बेसिक शिक्षा के गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने की दिशा में अभिनव प्रयोग करते रहे हैं, उन्होंने समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक ओपी सिंह के अध्यक्षता में सात सदस्यों का एक क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल का गठन किया. इसमें विद्यासागर गुप्त, अब्दुल ओवन, बलवंत सिंह, संजय कुमार, बब्बन यादव, बृज किशोर पाठक एवं शंभूनाथ राम शामिल हैं.

शिक्षा प्रेरकों के लिए सरकार के पास धन नहीं

देश की साक्षरता दर में वृद्धि के उद्देश्य से साक्षर भारत योजना का शुभारंभ 8 सितंबर 2009 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था. योजना देश के सभी प्रांतों में लागू की गई योजना का अच्छा परिणाम भी देखने को भी मिला और देश की साक्षरता दर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई. महिलाओं की साक्षरता दर में काफी सुधार हुआ.

गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ ने संपादित कराई परीक्षा

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह के नियंत्रण स्थापित गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ टीएमसी के देखरेख में 25 जुलाई को जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय संस्कृत एवं अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न कराई गई.