कैली पाली विद्यालय का ताला तोड़ बर्तन अनाज उठा ले गए

कोतवाली क्षेत्र के कैली पाली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोर अनाज समेत बर्तन उठा ले गए. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है. विद्यालय की सहायक अध्यापिका शशिकला यादव ने बताया की मिड-डे मील के चावल 45 किलो, गेहूं 50 किलो के साथ दो भगौना भी स्कूल का ताला तोड़ कर उठा ले गए.

सिहाचवर कला में डीएम ने मनाया बच्चों का हैप्पी बर्थ डे

जिलाधिकारी राकेश कुमार ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सिहाचवर कला का औचक निरीक्षण किया. शिक्षा की गुणवत्ता जांची और फल वितरण किया. जन्मदिन के दृष्टिगत बच्चों के साथ काटा केक. बच्चों को खिलाते हुए जन्मदिन की बधाई दी

बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता से बीएसए हतप्रभ

बेसिक शिक्षा के गुणवत्ता की परख करने पहुंचे बीएसए डॉ. राकेश सिंह उस समय हतप्रभ रह गये जब तमाम आलोचनाओं के बीच परिषदीय बच्चों ने उनके प्रश्नों का सटीक उत्तर सुना दिया. बच्चों के हाजिर जबाबी और उत्तर से प्रसन्न बीएसए ने तीन विद्यालयों के 12 बच्चों को 500-500 रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया.

खंड शिक्षा अधिकारी ने परखी शिक्षा की गुणवत्ता

जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता की जांच बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने किया. प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर पहुंचकर उन्होंने कक्षा पांच में अंग्रेजी में संबंधित पाठ्यक्रम की जानकारी ली.

आखिर सरकारी मंसूबों पर पानी क्यों फेर रहे हैं परिषदीय स्कूल

प्राथमिक विद्यालयो में दिन प्रतिदिन घटती बच्चों की संख्या के बावजूद सरकार चेत नहीं रही है. समय रहते सरकार नहीं चेती तो आने वाले समय में प्राथमिक विद्यालय शो पीस बन कर रह जाएंगे.