शासन के टटका फतवे से स्कूलों में संकट गहराया

जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किए गए अस्थाई समायोजन को शासन ने निरस्त कर दिया है. कहा गया है कि सभी लोग अपने मूल विद्यालय में मूल पद पर कार्यभार ग्रहण कर योगदान करें. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अस्थाई समायोजन को निरस्त करते हुए सभी शिक्षकों को मूल विद्यालय में वापस कर दिया है.

झमाझम बारिश में जो सोया, वो खोया, जो पहुंचा, हीक भर चाभा

सोमवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शासन के निर्देश पर मिड-डे मील के अंतर्गत भोजन के बाद फल का वितरण किया गया. वैसे तो सोमवार को विद्यालय के समय झमाझम बारिश हो रही थी. इसके बावजूद विद्यालयों में बच्चे पहुंचे और अध्ययन कार्य प्रारंभ किया. उपस्थिति कम होने के कारण बच्चों को मानक से अधिक फल मिला.

सरकारी विद्यालयों में आज होगी स्कूल प्रबंध समितियों की बैठक

शासन के निर्देश पर विद्यालय को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए अभिभावको को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है. शासन की मंशा के अनुरुप यह कार्य जुलाई माह में पूरा हो जाना है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि इस स्कूल प्रबंध समिति बैठक के लिए क्षेत्र पंचायत कार्यालयों से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. उनकी देखरेख में नए शिक्षा सत्र के लिए स्कूल प्रबंध समितियों का गठन होना है.

प्राथमिक विद्यालय सहोदरा शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ में शनिवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया

दुबहड़ के सरकारी विद्यालयों में मना प्रवेश उत्सव

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर समस्त शिक्षा क्षेत्रों में प्रवेश पखवारा प्रारंभ हुआ है. यह पखवारा 30 जुलाई तक चलेगा. पखवाड़े के अंतर्गत सभी शिक्षक अभिभावक से संपर्क कर उन बच्चों का सरकारी विद्यालयों में दाखिला कराएंगे, जो अभी तक किसी भी विद्यालय में प्रवेश से वंचित हैं.

ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र समन्वयकों की बैठक को गुरुवार को संबोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार. (फोटो – कृष्णकांत पाठक)

गिनाई परिषदीय स्कूलों की खूबियां

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर हर हाल में सुधारा जाएगा. ऐसा कहना है खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का. वे गुरुवार को जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में न्याय पंचायत संसाधन केंद्र समन्वयकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर, उनकी गुणवत्ता, अनुशासन, स्वक्षता और नियमितत पर जोर दिया जाएगा.