शिक्षा प्रेरकों ने कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार

जनपद में कार्यरत शिक्षा प्रेरकों का एक प्रतिनिधिमंडल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने बकाया 27 माह के मानदेय के भुगतान के लिए गुहार लगाई. उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर अपनी समस्याओं के प्रति ध्यान आकृष्ट किया.

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जिलाधिकारी ने दिया बल

जिला जेल के सामने स्थित मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को ड्रेस. कॉपी, किताब आदि वितरित करते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार ने शिक्षिकाओं से बच्चों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा.

सम्मानित किए गए खंड शिक्षा अधिकारी

कन्या प्राथमिक विद्यालय मझौली में समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने विद्यालय के 18 बच्चों में ड्रेस तथा फल वितरण किया.

मानव संपदा संरक्षण की फिडिंग में सभी करें सहयोग – सुनील कुमार

खंड शिक्षा अधिकारी दुबहर सुनील कुमार ने मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नए पंचायत संसाधन केंद्र के संबंध में बैठक ली. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर हाल में मानव संपदा संरक्षण की फीडिंग हो जानी चाहिए.

बलिया की माटी को सलाम कर बीएसए रियो रवाना

खोखो संघ के प्रदेश अध्यक्ष और जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह रियो में खोखा फेडरेशन आफ इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे.