Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • गुंडा राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा को वोट दें – मनोज सिन्हा
  • Uncategorised

गुंडा राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा को वोट दें – मनोज सिन्हा

रेल एवं संचार राज्‍यमंत्री मनोज सिन्हा ने सैदपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल में विकास नहीं, भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है.
News Desk 20 February, 2017 1 minute read
MANOJ_SINHA

गाजीपुर। रेल एवं संचार राज्‍यमंत्री मनोज सिन्हा ने सैदपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल में विकास नहीं, भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है. यहां केवल जघन्य अपराधों के साथ बलात्कार की घटनायें बढ़ी है. एेसे में प्रदेश को गुंडा राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने हेतु भाजपा की सरकार बनानी होगी.

श्री सिन्हा ने कहा कि सामान्य परिवार में पैदा होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सत्कर्मों के बल पर विदेशों में भी देश का मान बढ़ाया. साधारण परिवार में पैदा होने वाले पूर्वांचल के जो लोग केन्द्र सरकार में मंत्री हैं, वह अपने पद की गरिमा बनाये रखने के साथ कर्मों और सेवाआें के बल पर देश और प्रदेश में अपनी पहचान बनाये हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की सरकार के मुकाबले केंद्रीय योजनाआें के बल पर चार गुना विकास कार्य किया.

रेल राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताआें को चुनाव अभियान में पूरे सजगता के साथ लग जाने का आह्वान करते हुए कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बननी तय है. पश्चिम से लेकर पूरब तक भाजपा को अपार जन समर्थन मिल रहा है, जिससे स्पष्ट संकेत है कि पार्टी का प्रदर्शन इस बार लोक सभा से भी बेहतर होगा.

सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भ्रष्टाचारी बच नहीं पायेंगे. स्वीस बैंक में जमा किसी भी भारतीय के रुपये का ब्यौरा वहां की सरकार को देना होगा. बेनामी सम्पत्ति जब्त करने के लिये भाजपा सरकार ने कानून बना दिया है. उन्होंने कार्यकर्ताआें से विद्यासागर सोनकर को योग्य प्रत्याशी करार देते हुये कहा कि इन्हें सफलता मिली तो भाजपा की सरकार में वे मंत्री होंगे. सम्मेलन को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य के रूप में जो भी कार्य हुआ है, वह भाजपा के कार्यकाल में ही हुआ है. पिछले दो दशक में सपा और बसपा की सरकारें आयी—गयी किंतु क्षेत्र बदहाल है. टूटी सडक़ें, दम तोड़ती सिंचाई व्यवस्था और जगह-जगह लचर चिकित्सा व्यवस्था प्रदेश की दुर्व्‍यवस्था की कहानी कहती हैं. डॉ. पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश बीमार राज्य नहीं रहेगा.

कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रमुख रूप से प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर, प्रभुनाथ चौहान, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, कृष्ण बिहारी राय, सुभासपा के राजनाथ राजभर, संतोष पाण्डेय, मीरा श्रीवास्तव, शीला सोनकर, डॉ. मुकेश सिंह आदि ने सम्बोधित किया. इस मौके पर सच्चिदानंद सिंह, राजेश्वर सिंह, हरिनाथ सोनकर, आेम प्रकाश पाठक, देवव्रत चौबे, लाल परीखा पटवा, अविनाश बरनवाल आदि उपस्थित रहे. अध्यक्षता भानूप्रताप सिंह व संचालन सुमन कमलापुरी ने किया.

Tags: भाजपा विधानसभा सैदपुर

Post navigation

Previous: पीसीएस 2017 के लिए आवेदन 22 से      
Next: सेमरा शिवराय का पुरा में अर्धनग्न हो जल सत्याग्रह कर कटान पीड़ितों ने जताया रोष

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.