Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी, इसी बीच आए SMS ने मामला ही पलट दिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी, इसी बीच आए SMS ने मामला ही पलट दिया

किशोर के दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी. फरीदाबाद से उसके पिता भी आ चुके थे. ऐन वक्त पर मोबाइल पर आए एक मैसेज ने पूरा मामला ही पलट दिया.
News Desk 9 July, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
display-media-UPDATE_700

बलिया। किशोर के दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी. फरीदाबाद से उसके पिता भी आ चुके थे. ऐन वक्त पर मोबाइल पर आए एक मैसेज ने पूरा मामला ही पलट दिया. घरवाले अज्ञात लोगों की पिटाई से मौत होने की बात कहने लगे. आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
फेफना थाना क्षेत्र के नई निधरिया गांव का मामला है. निधरिया निवासी कुबेर पांडेय का छोटा बेटे गौरव पांडेय की रविवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई. परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया. एंबुलेंस से उसे वाराणसी ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया. परिजन उसका शव लिए घर लौट गए. इस बात की सूचना उसके पिता कुबेर को फरीदाबाद में दी गई. वे उसके दाह संस्कार के लिए चल भी दिए. परिजनों ने उसके शव को सुरक्षित रख दिया. कुबेर पांडेय सोमवार को दोपहर बाद घर पहुंचे उसके बाद दाह संस्कार की तैयारी होने लगी. इसी बीच बड़े बेटे बिट्टू ने छोटे भाई गौरव का मोबाइल ऑन किया. मोबाइल ऑन करते ही उस पर मैसेज आना शुरू हो गया. जिज्ञासावश बिट्टू मैसेज पढ़ने लगा. एक नंबर से आए मैसेज को पढ़कर उसके होश उड़ गए. वह दौड़ते हुए मोबाइल लेकर पिता के पास पहुंचा और बिलखते हुए किसी की पिटाई से भाई की मौत होने का आरोप लगाते हुए मैसेज दिखाने लगा. मैसेज में लिखा था कि ‘अभी तुम्हारी पिटाई कम हुई है, आगे मिलोगे तो और पिटाई होगी.’

मैसेज देख सबके होश उड़ गए. उस नंबर पर फोन करने पर बार-बार फोन कट जा रहा था. थोड़ी देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. परिजनों ने गौरव की मौत पिटाई के कारण होने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना पाकर मौके पर सीओ सदर अवधेश चौधरी, कोतवाल विपिन सिंह, फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पाडेय पहुंच गए और मामले की जानकारी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गौरव कुंवर सिंह इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था. वह पिछले चार-पांच दिन से अपनी मां से गर्म पानी लेकर शरीर के कुछ हिस्से की सिकाई करवाता था. मां व बड़े भाई के पूछने पर फिसल कर गिरने के कारण चोट लगना बताता था. अगर उसी समय सही जानकारी दे दिया होता तो आज समय से उपचार मिलने के कारण जान बच सकती थी. बताया जाता है कि गौरव पिटाई के बाद गुमसुम रहने लगा था. पिटाई करने वाले उसे अंदरूनी पिटाई करने के बाद उसे इसकी किसी दूसरे व परिवार में जानकारी देने पर और पिटाई करने की धमकी दिए थे. इसी कारण दर्द ज्यादा होने पर भी किसी को न बता कर सिर्फ सिकाई करवाता रहा. इसी क्रम में पुलिस के हवाले से मीडिया में चल रही एक खबर के मुताबिक मेडिकल कागजात में पैर में दर्द व बुखार लिखा था. परिजन मैसेज में धमकी देने की बात कह रहे थे. मैसेज दिखाने को कहा गया तो कहा कि डिलिट हो गया है. इसके बावजूद संदेह के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया.

Related

Tags: पुलिस फेफना बलिया मारपीट सागरपाली

Post navigation

Previous: दूल्हे ने कर दी उटपटांग हरकत, बिन दुल्हन बैरंग लौटी बरात
Next: गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रगहण, बाबा के दर्शन का इंतजार बढ़ जाएगा

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.