पुलिस लाइन से वायु सेना का हेलीकॉप्टर लेकर भोजन के पैकेट शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में गिराए गए.
पुलिस लाइन से वायु सेना का हेलीकॉप्टर लेकर भोजन के पैकेट शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में गिराए गए.
प्राथमिक विद्यालय दुबेछपरा के सामने तेजधार के साथ गंगा का पानी दुबेछपरा गांव में दाखिल हो गया. गांव में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. सभी लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा पहुंचे हैं. दुबेछपरा रिंग बंधा टूटने की खबर पाते ही जिला मुख्यालय पर मौजूद आजमगढ़ की मंडलायुक्त नीलम अहलावत, जिला अधिकारी गोविंद राजू एऩएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी तथा आसपास की पुलिस व एनडीआरएफ की टीम जल पीएसी मौके पर पहुंच गई.
बाढ़ से मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आश्रित को चार लाख रुपए की आर्थिक मदद उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दी जाएगी. बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जो कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही करे अथवा मना करे उसके विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्रवई की जाएगी.
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के बीच दुबहड़ से हल्दी चट्टी तक फल ब्रेड सहित विभिन्न खाध सामग्री का वितरण किया गया.
सांसद भरत सिंह ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र गंगा नदी के उस पार नौरंगा, चक्की और भुवाल छपरा, उदई छपरा गांवों में नाव से पहुंचकर वहां के लोगो का दुःख दर्द सुना.
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर गायघाट पर 60.360 मी है. घाघरा का जलस्तर डीएसपी हेड पर 62.830 मी, चांदपुर में 58.23 मी तथा माझी में 56.50 मी है. ये दोनों नदियां घटाव पर है. टोंस नदी का जलस्तर पिपरा घाट पर 62.20 मी है जो स्थिर है.
लालगंज के शिवपुर कपूर दियर में स्थित शवदाह गृह कटान की जद में आऩे की वजह से ढह गया है. शवदाह गृह में दो शेडों में एक का अतापता भी नहीं है, जबकि दूसरा वहीं उलटा पड़ा है. शवदाह गृह के साथ वहीं बना कार्यालय और शौचालय भी अस्त व्यस्त हो गया है.
बलिया के नौरंगा गांव से अखिलेश ठाकुर की तस्वीरें यह बयां करने के लिए काफी हैं कि संकट की इस घड़ी में भी बलिया वाले बिंदास खुशी तलाश लेते हैं. संघर्ष कर खुद को स्थापित करना बलिया की माटी की फितरत है. नाव की जरूरत क्या है, यह अपना देसी जुगाड़ है न. इसे चला रही हैं नौरंगा की ओलंपिक मेडल विनर बेटियां. इ हे ह असली बलिया वाली बड़की पूड़ी….जेकरा के देखते दिल्ली बंबई वाला लोग के लार चुए लागेला. प्रधान जी, भी जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटने में मशगूल हैं.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के निर्देशन में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है. शुक्रवार तक 192 गांवों की कुल 03 लाख 54 हजार 796 जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है. कुल प्रभावित पशुओं की संख्या 15,885 हो गयी है.
एनडीआरएफ के डीआईजी रणदीप राणा के दिशा निर्देशन में एनडीआरएफ की तीन टीमें लगातार दिन रात एक-कर बंधे को बचाने में जुटी हुई है. जिला प्रशासन तथा ग्रामीणों का सहयोग भी टीम को मिल रहा है.
नसरतपुर गांव में शुक्रवार की सुबह सात बजे कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. जमकर चले लाठी डंडे. इस वारदात में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए.
शुक्रवार को बॉलीवुड अदाकारा सुल्तानपुर की मलिका राजपूत और बलिया के व्यापारी नेता व तेलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गांधी समेत कुल 34 लोग प्रदेश बीजेपी में शामिल हुए.