सफाई कर्मचारियों की मानी गई तीन मांगे

नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा के आश्वासन पर समाप्त हो गई. राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं जिला मंत्री राजेश कुमार रावत के साथ वार्ता के बाद अधिशासी अधिकारी श्री मिश्र ने चार सूत्री मांगों में से तीन को पूरा कर दिया.

हड़ताल के दूसरे दिन पूरे फॉर्म में दिखे राज्य कर्मचारी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष सत्या सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए जिला चिकित्सालय में सभा किया.

गैंगरेप के मुद्दे पर भाजपाइयों ने सरकार को घेरा

भारतीय जनता पार्टी ने बुलंदशहर की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया. राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा.

चौबेछपरा के बाद गोपालपुर और दुबेछपरा में संकट गहराया

बलिया पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुका है. विशेष तौर पर द्वाबा में संकट गहराता जा रहा है. चौबे छपरा के बाद अब गोपालपुर व दुबेछपरा के अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है. गंगा नदी खतरा बिन्दु के मध्यम स्तर पर पहुंच चुकी हैं.

करंट से युवक की मौत, अबूझ हाल में विवाहिता ने दम तोड़ा

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जापलिगंज में करंट की जद में आने से युवक की मौत हो गई. उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के जोगीडीह बुढ़उ गांव में गुरुवार की दोपहर मीना (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

आखिर रिजवी के पीठ में छुरा कौन घोंप रहा है

सिकन्दरपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को घोषणा किए जाने के वावजूद मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई जा रही है. रिजवी के खामोश समर्थकों में इससे आक्रोश है. विशेष तौर पर अल्प संख्यक समुदाय में.

जितेंद्र वर्मा सछास के सचिव मनोनीत

सिकंदरपुर कस्बा निवासी जितेश कुमार वर्मा को प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी छात्रसभा का राज्य कार्यकारिणी में सचिव नामित करने से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है.

योगी आदित्यनाथ 18 को बलिया में

श्रीनाथ मठ के प्रांगण में गुरुवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में सांसद योगी आदित्य नाथ के 18 को आगमन पर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया.

बैजलपुर गांव में घोटाले की जांच 16 को

विकास खण्ड के बैजलपुर गांव में विकास कार्यों में धन का दुरूपयोग किए जाने की जांच 16 अगस्त को की जायेगी. बैजलपुर निवासी सर्वजीत सिंह एवं अन्य लोगों ने तत्कालीन ग्राम प्रधान इन्दू सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी पर ग्रामसभा के धन के दुरूपयोग का आरोप लगाया है.

स्कूली वैन नहर में पलटी, बाल बाल बचे बच्चे

मिड्ढ़ा स्थित एक निजी स्कूल की वैन कमांडर के धक्के से पलट गई. बताया जाता है कि वैन में 20 के करीब बच्चे सवार थे. एएनआई ने अपने ट्वीटर हैंडल पर हादसे की तसवीर जारी की है. इस हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए हैं.

भाजपा के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन 13 को

देश में बढ़ती महंगाई, दलित अल्पसंख्यक उत्पीड़न को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस के नेतृत्व में 13 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.

कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनाए जाने की मांग

गढ़िया निवासी मुसलमानों ने बुधवार को पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय को पत्रक सौप कर गांव स्थित कब्रिस्तान की नापी कर बाउंड्रीवाल बनाये जाने की मांग की.

लाठियों संग शौर्य प्रदर्शन करेंगे बाबा श्रीनाथ के भक्त

श्री नाथ मठ पर 18 अगस्त को आयोजित ऐतिहासिक श्रीनाथ बाबा रोट पूजन में भक्त अपने आराध्य देव को लाठियों संग शौर्य प्रदर्शन कर पूजा करेंगे. इसमें लाखों भक्त लाठियों संग श्रीनाथ बाबा का परिक्रमा कर जयकारों के साथ अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर अपने आराध्य देव को प्रसन्न करते हैं.

जिला भाजपा की नई टीम घोषित

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद जिला कार्यसमिति की टीम घोषित कर दी है. संजय मिश्रा, नंदलाल सिंह, जय प्रकाश साहू एवं प्रदीप सिंह जिला महामंत्री तथा राजेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष होंगे.

अब भी बलिया के युवकों में बयालीस का खून उबलता है

महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो नारे का प्रभाव बलिया में बढ़ता जा रहा था, न केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बल्कि विद्यार्थी एवं महिलाएं भी इस आंदोलन में कूद पड़ी थी.

विधायक निधि से दुबहर में बनेगा छात्र संघ भवन

कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज के छात्र संघ का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने छात्र संघ के अध्यक्ष आकाश दुबे की मांग पर विधायक निधि से छात्र संघ भवन बनाने की घोषणा की.

बलिया LIVE न्यूज अपडेट में आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, …

कच्ची शराब समेत कारोबारी हत्थे चढ़ा

मनियर थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने क्षेत्र के पुरुषोत्तमपट्टी गांव से मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 270 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गुलाब चन्द्र राजभर पुत्र शिव बचन राजभर निवासी कस्बा नई बस्ती मनियर को गिरफ्तार कर लिया

फिलहाल थिराने के मूड में नहीं दिख रही गंगा

गायघाट गेज पर ख़तरा बिंदु से 40 सेंटीमीटर उपर बह रही गंगा द्वाबा में भारी तबाही मचा रही है. चौबेछपरा में स्थिति काफी भयावह हो गई. लोग रिहायशी मकानों को उजाड़ने में लगे रहे. इस दौरान कई गांवों में लोग अपना सब कुछ छोड़ कर सुरक्षित ठिकानों की ओर रूख कर गए.

युवती ने की खुदकुशी, युवक की मिली लाश

मनियर थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के समीप दहताल में पुल के नीचे बुधवार को युवक का शव मिला. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त इंद्रजीत गुप्त (30) निवासी मनियर के रूप में की.