Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • गोड़ऊ, धोबऊ लोक नृत्य के साथ जलवा बिखेरा
  • देश दुनिया
  • लाइफ मंत्रा

गोड़ऊ, धोबऊ लोक नृत्य के साथ जलवा बिखेरा

बिल्थरारोड नगर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस मंगलवार को अपराह्न 2 बजे बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाला गया. जुलूस मे हाथी, घोड़े, ऊॅट व अनेक नयनाभिराम झाकियां, लोक नृत्य, डीजे की धुन पर युवाओं की टोली, विभिन्न अखाड़ेदारों द्वारा हैरतअंगेज कारनामे लोगो के आकर्शण का केन्द्र रहा.
News Desk 6 September, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BELTHRAROAD

बिल्थरारोड में महावीरी झंडा जुलूस में बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, विधायक गोरख पासवान, नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, सीयर ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल आदि

बिल्थरारोड (बलिया)। नगर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस मंगलवार को अपराह्न 2 बजे बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाला गया. जुलूस मे हाथी, घोड़े, ऊॅट व अनेक नयनाभिराम झाकियां, लोक नृत्य, डीजे की धुन पर युवाओं की टोली, विभिन्न अखाड़ेदारों द्वारा हैरतअंगेज कारनामे लोगो के आकर्शण का केन्द्र रहा. इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. जुलूस के सकुशल सम्पन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली.

इसे भी पढ़ें – जॉर्ज पंचम की ताजपोशी के विरोध में निकला महावीरी झंडा जुलूस

नगर के महावीरी झण्डा समिति यूनाइटेड क्लब की जुलूस क्लब से प्रस्थान कर रेलवे चैराहा पहुंचने के उपरान्त मानस मन्दिर महावीरी झण्डा समिति की जुलूस आगे आगे चलने लगा. यूनाइटेड क्लब का जुलूस पीछे पीछे लग गया. जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से चैधरी चरण सिंह तिराहा,  बस स्टेशन, बीचला पोखरा, रामलीला मैदान होते हुए नगर भ्रमण के उपरान्त अपने गन्तव्य पर पहुंचकर सम्पन्न हो गया. जुलूस मे आगे-आगे गगन भेदी पताके लहरा रहे थे.

इसे भी पढ़ें – चाक चौबंद सुरक्षा के बीच निकला झंडा जुलूस

पीछे-पीछे दर्जनों की संख्या मे हाथी घोड़े, जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे. साथ मे राम भक्त हनुमान, भगवान शंकर-पार्वती, भ्रूण हत्या, सीमा सुरक्षा करते जवान,राम दरबार समेत विभिन्न प्रकार की नयना भिराम झाकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही. जुलूस के दौरान भक्ति गीतों से पूरा नगर सराबोर रहा. वही लोक नृत्य गोड़ऊ, धोबऊ नृत्य व डीजे के धुन पर थिरकते युवको की टोली समा बांध रही थी. इस दौरान विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा प्रस्तुत हैरतंगेज कारनामों को देख लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर थे. सुबह मे हुई भारी बारिश के बावजूद भी जुलूस को देखने के लिए भारी संख्या मे ग्रामीण क्षेत्रो से पुरुष, महिलाएं, बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग सड़क के किनारे व घरों के छतों पर से जुलूस को देख रहे थे.

इसे भी पढ़ें – सुखपुरा में निकाली गई राधा-कृष्ण की दिव्य झांकियां

जुलूस के आने जाने मे कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने जगह जगह लकड़ी की बल्ली गाड़कर नगर के कुछ मार्गों से लोगो के आवागमन पर रोक लगा दी थी. सुरक्षा ब्यवस्था के मद्दे नजर जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये थे. जुलूस में विधायक गोरख पासवान, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, नगर चेयरमैन दिनेष कुमार गुप्त, ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, भाजपा नेता इंजिनीयर प्रवीण प्रकाश, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, भोला जायसवाल, दुर्गा प्रसाद लाला, प्रशान्त जायसवाल मन्टू, सुनील कुमार टिन्कू, मोहन सिंह वर्मा, आनन्द यादव, शशिकान्त यादव, मनोज सर्राफ, नीरज तिवारी, सरदार महेन्द्र, अंगद मोदनवाल, मृत्युंजय गुप्ता, अनूप बर्नवाल,  विनोद कुमार पप्पू, उमेश यादव, सुनील, सभासद राममनोहर गांधी, पिक्की वर्मा,विनोद गुप्ता,  लल्लन सिंह पटेल, गोरख जायसवाल आदि समेत भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – सिकंदरपुर में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान उपद्रव

ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा. नगर मे चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की पैनी नजर. जुलूस मे एहतियात के तौर पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्रीराम, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्यामदेव, एसडीएम बिल्थरारोड अरविन्द कुमार राय, तहसीलदार योगेन्द्र प्रसाद, नायब तहसीलदार बिल्थरारोड चन्द्रभूषण प्रताप, उभांव थानाध्यक्ष नन्हेराम सरोज, सीयर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार यादव के अलावा 10 प्रभारी निरीक्षक, 150 कान्सटेबल, 2 प्लाटून पीएसी, 10 महिला पुलिस, चार ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड का एक दास्ता, अश्रु दस्ता जुलूस के साथ पूरे समय नगर में चक्रमण करते रहे.

इसे भी पढ़ें – सिकन्दरपुर में निकला महावीरी झंडा जुलूस

Related

Tags: बिल्थरारोड महावीरी झंडा जुलूस विधायक

Post navigation

Previous: लम्बित प्रार्थना पत्रों को तेजी से निस्तारण के निर्देश
Next: आकाशीय बिजली से कमरे की छत जमींदोज

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.