रसड़ा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

रसड़ा नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्राधिकारी श्रीराम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. नगर के ण तक नालियों पर किये गए अतिक्रमण को हटवाया गया.

नवाज शरीफ का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी

छात्र नेता अंकित सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने एनएच पर जमकर नारेबाजी की तथा गांव के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की मांग की. समाजसेवी धनु पांडेय ने कहा कि सरकार को शहीद लांसनायक आरके यादव का स्मारक बनवाना चाहिए

प्रॉब्लम है तो लिख कर दें, दूर होंगी – डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने गुरुवार को सुखपुरा व लोहिया गांव भोजपुर में जाकर सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. उन्होंने गांव के विकास के सम्बन्ध में ग्रामीणों से चर्चा की, लाभकारी योजनाओं को बताया और लाभार्थियों से पूछकर सत्यापन भी किया.

कार की चपेट में आई महिला घायल, हालत गंभीर

सिकंदरपुर कस्बे के नगरा मोड़ पर स्थित पेट्रोल टंकी के सामने मारुती कार के धक्के से 40 वर्षीय अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

फोटो खींच लड़कियों को किया ब्लैकमेल, पहुंच गया जेल

मंगलवार को देर रात पुलिस ने पंचमंदिर, ब्रह्मस्थान, धोबही इलाके से एक जिम संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक पर संपन्न परिवार की लड़कियों की तस्वीरें खींच कर व्हाट्स ऐप और फेसबुक जैसी सोशल साइटों के जरिये ब्लैकमेल करने का आरोप है.

समावेशी शिक्षा पर अध्यापकों का प्रशिक्षण

राघोपुर स्थित पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के प्रशिक्षण शिविर में समावेशी शिक्षा पर अध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण किरण सोसायटी, वाराणसी एवं पूर्वांचल ग्रामीण चेतना के तत्वावधान में आयोजित किया गया.

सात लाख के आश्वासन पर खुला जाम, मगर 215 पर मुकदमा

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चीट निवासी रामाशीष गोड़ को लकड़ी काटने के विवाद में लाठी-डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को दूसरे दिन भी एनएच-31 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया.

सपा और बसपा का सूपड़ा साफ करें – स्वाति

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बिगुल फूंकने वाली स्वाति सिंह का स्वागत गृह जनपद में जोरदार तरीके से किया गया. जगह-जगह स्वागत के बाद स्वाति सिंह का काफिला चौक क्षेत्र में पहुंचा. यहां पर आयोजित जन स्वाभिमान समारोह में उन्होंने शिरकत की.

लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोटर बनें – डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बुधवार को गुलाब देवी महिला महाविद्यालय में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि मतबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाता बनें और अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें. यह संवैधानिक अधिकार है.

बैरिया में ब्लॉक प्रमुख ने मांगे विकास के प्रस्ताव

ब्लॉक मुख्यालय के द्वारका हाल में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली बैठक हुई, जिसमे ब्लाक प्रमुख सोनी देवी ने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कराने के उद्देश्य से प्रस्ताव मांगे.

प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों का अनशन स्थगित

श्रीसुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुदिष्टपुरी में अवैध शुल्क वसूली का आरोप लगाते हुए महाविद्यालय परिसर में चल रहा बेमियादी अनशन दूसरे दिन प्राचार्य डॉ. एके पाण्डेय द्वारा आश्वासन दिए जाने पर स्थगित कर दिया गया.

बालक दास मठ में कृषि मेला व गोष्ठी सम्पन्न

मेले में विभिन्न संस्थानो व सरकारी संस्थान ने स्टॉल लगाकर नवीन तकनीकी बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन प्रदर्शित किया. वहीं गोष्ठी में कृषि विज्ञानं के वैज्ञानिकों, अधिकारियों द्वारा कृषि तकनीक की जानकारी दी गयी. विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में कृषि रक्षा अधिकारी संजेश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया.

एडीजी बनकर धौंस दिखा रहे थे, गिरफ्तार

एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान उभाव एसओ नन्हे राम सरोज़ ने अपने आप को एडीजी बता कर पुलिस से धौस जताने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत 8 को

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष तौर पर यातायात, लघु आपराधिक, उत्तराधिकर, घेरलू हिंसा, राजस्व, मोटर दुर्घटना, चकबन्दी, स्टाम्प एवं अन्य प्रकार के छोटे-छोटे वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौता द्वारा किया जायेगा.

सीयर ब्लॉक की चहारदिवारी तोड़कर दिलवाया कब्जा

सिविल जज बलिया के आदेश पर थानाध्यक्ष उभावं नन्हे राम सरोज ने बुधवार को कोर्ट अमीन के मौजूदगी में सीयर ब्लाक की चहारदिवारी को तुड़वा कर वादी को कब्जा दिला दिया.

थम नहीं रहा पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश का क्रम

रानीगंज बाजार मे मंगलवार की शाम युवाओं का दल अभिषेक सिह व मनीष गोस्वामी के नेतृत्व मे कैंडिल मार्च निकाला और उरी में शहीद हुए भारतीय जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया. इसके अलावा बैरिया ब्लाक के प्रधानों, रानीगंज बाजार के व्यापारियों, सरजू प्रसाद जूनियर हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी बुधवार को शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.

इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा मेरा आंदोलन – स्वाति

मैं बलिया की बेटी हूं, जब तक मुझे तथा मेरे परिवार को लोगों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक मैं अपना आंदोलन जारी रखूंगी. ऐसा कहना है स्वाति सिंह का. स्वाति सिंह गांधी पार्क में बुधवार को अपने और अपने पति दयाशंकर सिंह (भाजपा के निष्कासित नेता) के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थी.

परिवार न्यायालय के भवन का हुआ उद्घाटन

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक न्यायाधीश शमशेर बहादुर सिंह ने बुधवार को दीवानी न्यायालय स्थित परिवार न्यायालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया.

राजकीय वाहन चालकों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

बुधवार को तीन सूत्री मांगों के समर्थन में राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद इकाई से जुड़े कार्यकर्ता 8:00 बजे टाउन इंटर कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिए.