दशहरा व मोहर्रम के मद्देनजर रविवार को शान्ति समिति की बैठक पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में आयोजित की गयी. बैठक में नगर निवासी खालिद जहीर ने जामा मस्जिद के समीप रास्ता खराब होने तथा नाले की पटिया टुटने, चन्दायर बल्लीपुर निवासी इकबाल ने रास्ते की समस्या, और पशुहारी निवासी मु़ अब्बासी ने बिजली के तार नीचे लटके होने आदि की समस्या उठाई.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के निर्देश पर पोलियो की दवा पिलाने के लिए रविवार को जिले में प्राथमिक विद्यालय खुले रहे और एमडीएम बना. प्रत्येक एबीएसए अपने क्षेत्र में भ्रमण कर निरीक्षण भी करते रहे. इस अवसर पर स्कूलों में बच्चों को एमडीएम खिलाया गया. पोलियो की दवा पिलाने के साथ मतदाता पंजीकरण कार्य भी बीएलओ द्वारा किया गया.
