सीताकुंड : पकड़े जाने पर चोर ने युवती को मारी गोली

हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुन्ड गांव में शनिवार को देर रात एक घर में चोर घुस गया. इसकी भनक लगने पर युवती ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने लगी. इससे पहले की लोग जुटते चोर ने य़ुवती को गोली मार दी और भाग खड़ा हुआ.

बैरिया में नेता मस्त, बाढ़ पीड़ित त्रस्त

सार्वजनिक वितरण अन्तर्गत बैरिया तहसील में वितरण के लिए अन्त्योदय का लगभग 2436 कुन्तल गेहूं, 1135 कुन्तल चावल व 865 कुतल चीनी तथा पात्र गृहस्थ परिवारों के लिये 8 हजार कुन्तल गेंहू व लगभग 5 हजार कुन्तल चावल प्रतिमाह आता है. फिर भी लाभार्थियों में नहीं मिलने का राग ही सुनने को मिलता है. होने वाली शिकायतें दबा दी जाती हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीबी मिश्र के कार्यों को सराहा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बैरिया विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता सीबी मिश्र के कार्यों व जनता की सेवा में तल्लीनता के लिए सराहना की हैं.

पचरूखिया में सर्प दंश से युवक की मौत

रेवती थाना क्षेत्र के पचरूखिया गांव में सर्पदंश से उपेंद्र राम (18) की शुक्रवार की रात को मौत हो गई. वह रात को खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोने के लिए गया. इसी बीच पहले से बिस्तर पर बैठे सांप ने उसे डंस लिया.

पोलियो मुक्ति अभियान की रैली निकली

लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए शनिवार को पल्स पोलियों प्रतिरक्षण अभियान की विशाल रैली निकली. रैली का शुभारम्भ टाउन इण्टर कालेज चौराहे पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने हरी झंण्डी दिखाकर किया.

असम के पूर्व मुख्यमंत्री का आगमन 27 को

असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रफुल्ल कुमार महन्ता, पूर्व सांसद डॉ. जेजी महन्ता एवं डीजे सरना (सीईएम) 27 सितम्बर को वाराणसी से पूर्वान्ह 11 बजे लोनिवि निरीक्षण भवन बलिया आएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायं 06 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे.

बच्चों ने ठाना है भारत को स्वच्छ बनाना है

देश को स्वच्छ बनाने के लिए स्कूली बच्चों ने मन में ठान लिया है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए वे अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का काम कर रहे हैं.

अभय नारायण राय की पुण्यतिथि 26 को

सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभय नारायण राय की तृतीय पुण्यतिथि सोमवार 26 सितंबर को 12:00 बजे दिन में सिविल कोर्ट के केंद्रीय सभागार में समारोह पूर्वक मनाई जाएगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद होंगे.

हाईटेंशन तार ने ली भैंसों की जान

गढ़िया पावर हाउस के समीप राजभर बस्ती में खूंटे से बंधी भैंस पर शुक्रवार की रात हाई टेन्शन तार गिर गया. इस हादसे में भैस की मौके पर ही मौत हो गयी. उधर कोप गांव के तड़िया मौजा में भी बिजली के खम्भे में करेन्ट उतर जाने से जय प्रकाश यादव की भैस भी मर गयी.

पूर्व सैनिकों ने फूंका नवाज शरीफ का पुतला

भारत में आतंकवादी गतिविधियां चलाने के विरोध में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने शनिवार को बस स्टेशन चौराहा पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया.

शास्त्री व आचार्य में प्रवेश 30 तक

किरण शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय ननहुल में शास्त्री सभी वर्ष एवं आचार्य प्रथम व द्वितीय वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है.

युवती का शव मिला, सहेली की तलाश में जुटे लोग

दुबहर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट पर जीवित्पुत्रिका के दिन गंगा में नहाते समय डूबी रूमन (18) पुत्री रामजी साहनी का शव शनिवार की दोपहर में काफी खोजबीन के बाद बरामद कर लिया, जबकि उसके साथ डूबी दौलत (18) पुत्री राजेंद्र साहनी को काफी मशक्कत के बाद भी खबर लिखे जाने तक ढूंढा नहीं जा सका है.

बारिश के चलते सपा कार्यकर्ता सम्मेलन टला

मौसम बिगड़ने और मैदान में पानी भर जाने के कारण समाजवादी पार्टी का सिकंदरपुर जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में 25 सितम्बर को होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है.

जाते जाते भी मानसून ठीक ठाक बारिश करवा गया

जाते जाते मानसून बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों में शनिवार को ठीक ठाक बारिश करवा गया. बलिया शहर के कई इलाकों में लोगों को गुजरने के लिए कमर से भी ऊपर तक पानी में हेलना पड़ा. उन पर कहर ढा रही थीं हाल ही बनाई गईँ नालियां, ये नालियां नगर पालिका की कारगुजारियों की कलई भी खोल रही थी.

खैरियत रही तो गायत्री संग रिजवी भी लेंगे शपथ                        

इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं. सिकंदरपुर विधायक और मिनिस्टर इन वेटिंग रिजवी के अब शपथ लेने के आसार प्रबल होते जा रहे हैं. यदि सब खैरियत रही तो 26 सितंबर राजभवन में मोहम्मद रिजवी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे. उनके साथ 12 सितंबर को बर्खास्त किए गए गायत्री प्रजापति भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन से निकाला पैदल मार्च

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की बलिया इकाई ने शुक्रवार को 12:00 बजे दिन में विकास भवन से पैदल मार्च निकाला. 10 सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसा

भीमपुरा थाना क्षेत्र के मुहम्मद पुर मठिया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलसा। आनन फानन में गांव के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया

हीलाहवाली महंगी पड़ी बैंक मैनेजरों को

कामधेनु डेयरी योजना में लापरवाही बरतने वाले स्टेट बैंक आफ इण्डिया के शाखा प्रबन्धक सहतवार व बेल्थरारोड के विरूद्ध कार्रवाई के लिए जोनल एवं रीजनल मैनेजर को पत्र लिखने का निर्देश दिया है.

अन्नदाताओं को दिए गए बेहतर खेती के टिप्स

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के निर्देश पर कृषि सूचना तंत्र का सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड बेलहरी के परसिया ग्राम पंचायत भवन पर कृषि निवेश मेला का आयोजन हुआ. मेले में किसानों को अधिकारियों व कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की तरह तरह की लाभकारी बातों को बताया.

विद्युत विभाग की छापेमारी से बिजली चोरों में हङकंप

सुखपुरा विद्युत उप केंद्र से जुड़े विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों के छापेमारी से पूरे क्षेत्र के विद्युत चोरों में हड़कंप सा मच गया. जो जहां था वही से भागे भागे अपनी कटिया कनेक्शन हटाने लगा.