Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • शहीद हरेंद्र : खींच दी अपने खूं से ज़मी पर लकीर…
  • Uncategorised

शहीद हरेंद्र : खींच दी अपने खूं से ज़मी पर लकीर…

जम्मू के राजौरी सेक्टर में मंगलवार को बलिया के एक और जांबाज ने अपने देश के लिए कुर्बानी दे दी. शहीद जवान हरेन्द्र यादव का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार के सुबह उसके गांव हब्सापुर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया. शहीद जवान हरेन्द्र यादव का अंतिम संस्कार गांव पर ही रात्रि 8:30 बजे किया गया.
News Desk 10 November, 2016

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
sp_dm

बिल्थरारोड (बलिया)। जम्मू के राजौरी सेक्टर में मंगलवार को बलिया के एक और जांबाज ने अपने देश के लिए कुर्बानी दे दी. शहीद जवान हरेन्द्र यादव का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार के सुबह  उसके गांव हब्सापुर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया. शहीद जवान हरेन्द्र यादव का अंतिम संस्कार गांव पर ही रात्रि 8:30 बजे किया गया.

harendra_yadav_shahid

प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कबीनां मन्त्री जियाउद्दीन रिजवी ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी. इसके बाद भाजपा सांसद रवीन्द्र कुशवाहा, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, विधायक गोरख पासवान, जिलाधिकारी गोविन्द एनएस राजू, पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, सीओ रसड़ा श्रीराम,एसओ नगरा,एसओ भीमपुरा, उपजिलाधिकारी बिल्थरारोड बाबुराम, नायाब तहसीलदार चन्द्रभूषण प्रताप, ज़िला पंचायत चेयरमैन सुधीर पासवान, भाजपा नेता इंजीनियर प्रवीण प्रकाश, शिवदेनी उर्फ़ साधू, सूर्यबल्ली राम, जिला पंचायत सदस्य टियन यादव, अमरजीत यादव आदि ने पुष्प अर्पित कर शहीद को अंतिम विदाई दी.

dm_sp_2

शहीद की शव यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल रहे. सेना के जवानों ने शहीद के शव को गार्ड आफ ऑनर दिया. तत्पश्चात मातमी धुन बजाकर शहीद को अंतिम सलामी दी. साथ ही सेना के जवानों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया और  शहीद हरेन्द्र यादव अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा हरेन्द्र तेरा नाम रहेगा.

सन 2003 में फौज में भर्ती हुए हरेन्द्र यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी अब्बासपुर (हब्सापुर) पोस्ट रुपवार भगवान पुर, थाना भीमपुरा जनपद बलिया की ड्यूटी जम्मू के राजौरी सेक्टर में भारत पाकिस्तान के बार्डर पर तैनात था. मंगलवार को ड्यूटी करते समय पाकिस्तान के द्वारा दागे गए मोर्टार से घायल होकर गिर गया और देखते ही देखते आधे घंटे में हरेन्द यादव शहीद हो गया.
हरेन्द्र  यादव के शहीद होने की सूचना मिलते ही उसके परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया और उसके घर पर पूरे दिन क्षेत्र के लोगों का तांता लगा रहा.

हरेन्द्र की मां और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है. हरेन्द्र अपने तीन बहनों के साथ मां बाप का इकलौता पुत्र था उसके पिता का काफी दिन पहले ही मौत हो चुका है. हरेन्द्र अपने पीछे अपनी पत्नी ज्ञान्ति देवी के साथ साथ अपने एक बेटे आदित्य (8) और दो मासूम बेटियों रिशु (6) और श्रेया (2) को छोङ़ गया है. हरेन्द्र अपने मां बाप और परिवार का इकलौता सहारा होने के कारण उसके परिवार पर दुःखों का पहाङ टूट पडा.

Related

Tags: राजौरी शहीद

Post navigation

Previous: सीसोटार पुलिया के पास बाइक पलटी, तीन जख्मी
Next: सिर्फ बीजेपी रखती है हर वर्ग का ख्याल – कलराज

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.