Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • अंडे वाले को तमाचा क्या जड़ा हंगामा हो गया
  • Uncategorised

अंडे वाले को तमाचा क्या जड़ा हंगामा हो गया

सहतवार नगर पंचायत के बाजार में शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे गस्त कर रहे एसओ ने सड़क के किनारे ठेला लगाकर अंडा बेचने वाले एक युवक की अनायास ही पिटाई कर दी. इससे क्षुब्ध नगर पंचायत सहतवार के व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह "गुड्डू" के नेतृत्व मे सहतवार पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.
News Desk 19 November, 2016
sahatwar

बांसडीह (बलिया)। सहतवार नगर पंचायत के बाजार में  शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे गस्त कर रहे  एसओ ने सड़क के किनारे ठेला लगाकर अंडा बेचने वाले एक युवक की अनायास ही  पिटाई कर दी. इससे क्षुब्ध नगर पंचायत सहतवार के व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह “गुड्डू” के नेतृत्व मे सहतवार पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर नारे लगाए गए. देर शाम पहुंचे उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ.

जानकारी के मुताबिक  शुक्रवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे  सहतवार एसओ अपने हमराहियों के साथ  बाजार में भ्रमण कर रहे थे. इसी दौरान ठेले पर शाम को अण्डा बेच रहे  राजेश पासवान पुत्र मोहन पासवान व अंडे खा रहे कुछ लोगों को पुलिस ने पीट  दिया. इस पर वहां अफरातफरी मच गई. लोग आक्रोशित हो गए. गुस्साये लोगों ने इसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व सपा नेता  नीरज सिंह “गुड्डू” को दी.

नीरज सिंह “गुड्डू” उस वक्त दूसरी जगह पर थे. सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंचे  और मामले की जानकारी हासिल किए. उसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष से इस बाबत पूछ ताछ की. एसओ द्वारा कही बात पर लोग संतुस्ट नहीं हुए व उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अडिग हो गए. एसओ अपनी बात पर अड़े रहे कि वह रोड पर ठेला लगाकर अतिक्रमण किया था, इसलिए मारा. वहीं नीरज सिह  गुड्डू की दलील थी कि नगर के सभी व्यापारियों एवं प्रतिष्ठित लोगों को बुलाकर आप अतिक्रमण के सिलसिले में बैठक कर  पहले सूचित करते व अगर कोई इसके बाद नहीं मानता तब कार्रवाई करते. लेकिन आपने तो ऐसा कुछ किया नहीं.

देखते ही देखते दोनों तरफ़ से बात बढ़ने लगी. एसओ अपनी बात पर अड़े रहे, अन्त में  लोगों का गुस्सा फूटने लगा  व पुलिस प्रसासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. वहीं कुछ लोग पुलिस द्वारा अवैध धन उगाही का भी आरोप लगा रहे थे. अन्त में गुस्साए सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों के साथ नीरज सिह  गुडु  पुलिस चौकी के सामने धरने  पर बैठ गए. आला अधिकारियो को बुलाने की मांग करने लगे तो स्वयं उनसे मोबाईल से बात भी की. सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी रामयज्ञ यादव,  सीओ सिटी केसी सिंह, एसडीएम बांसडीह राधेश्याम पाठक  मौके पर पहुंचे. उन्होंने नीरज सिंह व वहां बैठे व्यापारियों से बातचीत शुरू की. लोग एसओ को  हटाने की मांग कर रहे थे. अधिकारियों ने कहा कि हम अपने उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करेंगे व आप लोग धरना समाप्त कीजिए. काफी समझाने बुझाने के बाद नीरज सिंह व व्यापारियों ने बात मानी व एसओ द्वारा गलती नहीँ दोहराने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. धरना के समय  पप्पू सिंह, पंकज सिंह, डब्लू सिंह, राणा सिंह,  राजेश्वर सिंह, बब्लू सिंह, नारायण गुप्ता,  आदि  हजारों  लोग मौजूद रहे.

Tags: व्यापारी सपा सहतवार

Post navigation

Previous: मुलायम के स्वागत की तैयारी में जुटे सपाई
Next: सीसोटार के किसानों को नहीं मिल रहा है खाद व बीज

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.