Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • 25 को थी सगाई, पुखरायां ट्रेन हादसे में बाप-बेटी की मौत
  • जिला जवार

25 को थी सगाई, पुखरायां ट्रेन हादसे में बाप-बेटी की मौत

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़ाडीह के दतौली गांव निवासी पिता अपनी बेटी का हाथ पीला करवाने उसी के साथ गांव आ रहे थे, मगर पुखरायां (कानपुर) ट्रेन हादसे में दोनों की मौत हो गई. इस खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया. घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है.
News Desk 23 November, 2016 1 minute read
train_hadsa_datauli_1

बांसडीह (बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़ाडीह के दतौली गांव निवासी पिता अपनी बेटी का हाथ पीला करवाने उसी के साथ गांव आ रहे थे, मगर पुखरायां (कानपुर) ट्रेन हादसे में दोनों की मौत हो गई. इस खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया.

इसे भी पढ़ें – पुखरायां ट्रेन हादसे में गाजीपुर के एक परिवार के पांच लोगों की मौत

इसे भी पढ़ें – ट्रेन हादसे के घायलों को हैलेट पहुंचाया गया 

घर वालों का रो रोकर  बुरा हाल है. बुधवार की सुबह इन्दौर से उनकी पत्नी और बेटे के आते ही पूरे गांव में मातम का महौल हो गया. मौत की सूचना मिलते ही घर वालों ने वहां पहुंचकर बाप-बेटी की लाश को पहचाना और अपने कब्जे मे लेकर अन्तिम संस्कार कर दिया.

इसे भी पढ़ें – गई तो थीं छठ मनाने, मगर पुखरायां ट्रेन हादसे में दम तोड़ दी

इसे भी पढ़ें – इंदौर-पटना राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के 14 डब्बे पटरी से उतरे, 63 की मौत

दतौली निवासी आनन्द सिंह (58) पुत्र स्व. बन्शीधर सिंह अपनी छोटी पुत्री नीलू (22), बड़ी बेटी नेहा (28) और उसके तीन साल के बेटे के साथ इन्दौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस से सगाई कराने के लिए आ रहे थे. नीलू की 25 नवम्बर  को सगाई होनी थी. रविवार को कानपुर देहात के पुखरायां के पास हुई ट्रेन दुर्घटना में बाप-बेटी दोनों ने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें – पुखरायां ट्रेन हादसे में मृत सुग्रीव पंचतत्व में विलीन

संयोग अच्छा था कि इस भीषण हादसे में नेहा के तीन  वर्ष के इकलौते बेटे को  कोई  खरोंच तक नहीँ आई, महप गम्भीर रूप से घायल नेहा का इलाज फिलहाल कानपुर में चल रहा है. नेहा के पति सत्येन्द्र सिंह का भी लगभग चार माह पूर्व देहान्त हो गया था. विडम्बना यह है कि ये सभी आनन्द सिंह के ही आश्रित हैं. आनन्द सिंह इन्दौर में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे.

इसे भी पढ़ें – पुखरायां ट्रेन हादसे में ढेकवारी के भी दो कमासुतों की मौत

अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे. 25 नवम्बर को उनकी बेटी नीलू की  सगाई थी. इसीलिए वे अपने गांव आ रहे थे. मगर रास्ते मे ही कानपुर देहात के पुखरायां के पास हुई ट्रेन दुर्घटना में बाप-बेटी की मौत हो गयी. नेहा गम्भीर रूप से घायल है. उसका तीन साल का बेटा बाल बाल बच गया. आनन्द सिह के दो बेटियां एवं एक बेटा कृष्णा सिंह है.

इसे भी पढ़ें – पुखरायां ट्रेन हादसे में गाजीपुर के आठ लोगों की मौत

Tags: मुड़ाडीह सहतवार हादसा

Post navigation

Previous: एक डाकघर ऐसा, जहां बिना बकझक काम नहीं होता
Next: गुमनाम पर्यावरण रत्‍न नन्‍दकिशोर भाई नहीं रहे

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.