ददरी मेले के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने विभागों को विषेशकर विद्युत व लोनिवि विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर विभागीय लापरवाही से कोई हादसा हुआ तो सीधे हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा. पुलिस अधीक्षक बलिया वैभव कृष्ण ने पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
चिलकहर विकास खण्ड के ग्राम सभा कंझारी के राशन कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर मांग की है कि उनके गांव की राजकीय सस्ते गल्ले की दुकान निरस्त कर दी गई, जिससे कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है. कार्ड धारकों ने डीएम से अनुरोध किया है कि खुली बैठक बुलाकर नयी दुकान का आवंटन किया जाय, जिससे कार्ड धारकों की परेशानी दूर हो सके.
डीएवी इण्टर कॉलेज के शिवनारायण सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री द्वारा देश रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मान के लिए पूरे देश में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के तहत क्षेत्र के दो शहीद वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. शहीदों के परिजनों को एनडीआरएफ व बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
