रामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन से

श्री रामलीला समिति हनुमान गढ़ी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रामलीला मंचन का शुभारम्भ पंडित नागेन्द्र उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुकुट पूजन कर संपन्न कराया.

कप्तान ने रसड़ा, नगरा और भीमपुरा थानों का जायजा लिया

पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण ने रविवार की रात कोतवाली रसड़ा, नगरा समेत भीमपुरा थानों का औचक निरीक्षण किया. थानों पर पुलिस कप्तान द्वारा अचानक पहुंचने पर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा.

बलिया से आनंद बिहार सुपरफास्ट ट्रेन का तोहफा धनतेरस पर

धनतेरस पर बलिया वालों को आनंद विहार (दिल्ली) से सीधी नई सुपरफास्ट ट्रेन मिलने जा रही है. इसका शुभारम्भ 28 अक्तूबर को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे रेलमंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर करेंगे.

आपके पांव बहुत हसीन हैं ए नेताजी, इन्हें जमीन पर मत रखना…..

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर खाट सभा एवं किसान सभा के क्रम में रविवार को बैरिया विस के विभिन्न स्थानों पर राहुल संदेश यात्रा के तहत सभा की गई.

बैरिया पहुंची राहुल की संदेश यात्रा

राहुल संदेश यात्रा माझी विधायक विजय शंकर दुबे के नेतृत्व में रविवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र में पहुंची. यात्रा का जगह जगह काग्रेस जनों द्वारा स्वागत किया गया.

प्रेरकों ने पीएम, सीएम व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

साक्षर भारत योजना के तहत कार्यरत प्रेरकों पर बकाया मानदेय की मांग करने पर लखनऊ में बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. इसी क्रम में बलिया में भी भारी संख्या में प्रेरकों ने लाठीचार्ज के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया.

आजमगढ़ टू बलिया वाया सर्जिकल स्ट्राइक इन रसड़ा

आजमगढ़ मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने सोमवार को बलिया जाते समय रसड़ा के विभिन्न विद्यालयो का औचक निरीक्षण किया. रसड़ा से कमिश्नर सीधे बलिया शहर के लिए रवाना हो गई.

कटिया मार बिजली चुराते देख भड़क गए डीएम

कार्तिक पूर्णिमा स्नान व ददरी मेले की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है. डीएम गोविंद राजू एनएस व पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने रविवार को महावीर घाट गंगा स्नान, पशु मेला व मीना बाजार स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने नगर पालिका व लोनिवि के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को निर्देशित किया ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके

डीएम ने दर्जनभर बूथों का किया औचक निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद राजू एनएस ने रविवार को दर्जन भर बूथों पर औचक निरीक्षण किया. कुछ बूथों पर बीएलओ की अनुपस्थिति पर घोर नाराजगी जताई. सचेत करते हुए कहा कि हर पात्र मतदाता को जोड़़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. लिहाजा इसमें थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

खलिहान में स्कूल बनाए जाने का विरोध

चिलकहर के गोपालपुर ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय न0 एक का नया विद्यालय का भवन खलिहान में बनाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

सहरसपाली में डीसीएम ने ली युवक की जान

बलिया कोतवाली अंतर्गत एनएच 31 पर सहरसपाली चट्टी के समीप बैरिया के तरफ तेज रफ्तार से जा रही डीसीएम ने एक व्यक्ति को कुचल दिया. इस हादसे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिवार जनों के साथ एनएच 31 पर सहरसपाली के समीप चक्का जाम कर दिया.

महिला से बदसलूकी का आरोपी गिरफ्तार

सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनी गांव में शौच करने जा रही एक महिला के साथ उसी गांव के युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया. रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

रेल राज्यमंत्री को फेफना विधायक ने थमाई फेहरिस्त

रविवार को फेफना में रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी ने क्षेत्र से सम्बन्धित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन देते हुए उन पर अविलम्ब कार्रवाई की मांग की.

1029 करोड़ की लागत से दोहरीकरण व विद्युतीकरण होगा

फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य को 1029 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति दी गई है. ऐसा कहना है रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा का. श्री सिन्हा ने फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास फेफना जंक्शन स्टेशन पर रविवार को आयोजित एक समारोह में किया

अब शहीद स्मारक मार्ग के लिए आन्दोलन की तैयारी

हाईवे से सीएचसी तक की सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद उत्साहित युवाओं की टीम अब द्वाबा के बहु प्रतीक्षित शहीद स्मारक मार्ग के लिए आन्दोलन की रणनीति बना रही है