नेहरू स्टेडियम में आयोजित गाजीपुर जनपद वालीबाल चैंपियनशिप का फाइनल मैच मंगलवार को ताड़ीघाट व युवराजपुर के मध्य खेला गया. इसमें दोनों टीमों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन ताड़ीघाट की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया.
नेहरू स्टेडियम में आयोजित गाजीपुर जनपद वालीबाल चैंपियनशिप का फाइनल मैच मंगलवार को ताड़ीघाट व युवराजपुर के मध्य खेला गया. इसमें दोनों टीमों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन ताड़ीघाट की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया.
गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर निवासी राजपूत रेजिमेंट के शशांक सिंह (22) पुत्र अरुण सिंह और बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धुपुर गांव निवासी मनोज कुमार कुशवाहा (31) पुत्र हरिलाल कुशवाहा शहीद हुए हैं.
थाना नरही क्षेत्र के गांव लड्डूपुर में जर्जर पंचायत भवन की छत ढह जाने के कारण उसमें काम कर रहे पड़ोसी गांव फिरोजपुर निवासी मजदूर बशिष्ठ राजभर की मौके पर ही मौत हो गयी.
सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की माने तो विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट वही बांटेंगे. पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की 23 नवंबर को आरटीआई मैदान की रैली के सिलसिले में वह मंगलवार की शाम सवा चार बजे हेलीकॉप्टर से गाजीपुर पहुंचे. पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में वह मीडिया से मुखातिब हुए.
मरीज के बैंक एकाउंट में पर्याप्त पैसे हैं. बनारस में डॉक्टर मांग रहे हैं 20,000 नगद. पूर्वांचल बैंक, शाखा मधुबनी (बैरिया) का प्रबंधन 2,000 रुपये अधिक नगदी भुगतान को तैयार नहीं. इस रस्साकशी में मरीज की जान इलाज के अभाव में चली गई.
बक्सर जिले में आयोजित पंचकोशी परिक्रमा मेले का तीसरा पड़ाव भभुअर में था. यहां भग्र्वेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने चूड़ा-दही का प्रसाद ग्रहण किया. पंचकोशी परिक्रमा समिति ने यहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की थी. रात को ठहरने वालों के लिए टेंट आदि का इंतजाम भी किया है.
समाजवादी पार्टी में अंसारी बंधुओं की पाली शुरू होते ही इन्होंने अपने नाम के अनुरुप काम करना शुरू कर दिया है. पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने भाजपा के मजबूत गढ़ मुहम्मदाबाद क्षेत्र के भाजपाई जिला पंचायत सदस्य को तोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर बैठा दिया.
पुलिस ने सिवान कला निवासी फरार चल रहे 6 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को सोमवार को देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मोहर्रम के चेहल्लूम के मौके पर सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर फातिहा कराया साथ ही ताजियों का जुलूस निकाला. जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. चांदनी चौक, हाशमी चौक, गंधी, बढ्ढा, मिनापुर मोहल्लों से निकले जुलूस परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए रात में दरगाह के मैदान में पहुंचे.
मुहम्मदाबाद तहसील के गौसपुर गंगा तट पर पुखरायां रेल हादसे में मृत परसा निवासी युवक सौरभ राय का अंतिम संस्कार बहुत ही गमगीन माहौल में सम्पन्न किया गया.
पुखरायां रेल हादसा में थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी पनवास देवी (50) की मौत हो गई. सोमवार को अकबरपुर के अस्पताल से उनका शव घर आते ही पूरे गांव में मातम छा गया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय शाखा दर्शन यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को क्षेत्र के नगवा स्थित मंगल पांडेय स्मारक से हुआ. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित युवाओं की साइकिल दर्शन यात्रा विकासखंड दुबहर के समस्त ग्राम पंचायतों में भ्रमण करते हुए पुनः बुधवार को समाप्त हो जाएगी.
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने मंगलवार को अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मिले व उनके कुशलक्षेम पूछा व बांसडीह में सपा के कैम्प कार्यालय बांसडीह सिनेमा हॉल पर एक बैठक कर गाजीपुर की रैली के तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बिलारी गांव में पारिवारिक कलह से ऊब कर मंगलवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु बलिया भेज दिया.
प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय के निधन पर सांस्कृतिक संस्था अंकुर के सदस्यों की एक बैठक संत यतीनाथ परिसर मे आहूत की गई, जिसमें उनका भाव पूर्ण स्मरण किया गया.
रविवार को कानपुर देहात के पुखरायां के पास हुई ट्रेन दुर्घटना में सहतवार नगर पंचायत के वार्ड न 5 निवासी सुग्रीव प्रसाद (55) पुत्र स्व. बृजबिलास की लाश सोमवार को देर रात 11.00 के क़रीब घर पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. सुग्रीव अपने परिवार के लोगो को इन्दौर (मप्र) में छोड़ कर अकेले अपने छोटे भाई की बेटी की शादी मे शरीक होने आ रहे थे.
हम सब एक ऐसे विभाग से जुड़े हैं, जिसका ताल्लुक सीधे जीने मरने से है. हमारी थोड़ी सी लापरवाही मरीज की जान ले सकती है और हमारी कर्तव्य परायणता एवं जागरूकता जीवन बचा सकता है. उक्त बातें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वयना का औचक निरीक्षण करने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य केन्द्र के मातहतों को हिदायत देते हुए कही.
प्रख्यात साहित्यकार व यश भारती से सम्मानित डॉ. विवेकी राय का मंगलवार को सुबह वाराणसी मे निधन हो गया. सुबह से ही उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है. इसी क्रम में रेल राज्य मंत्री / संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने वाराणसी पहुंच कर परिजनों से शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की.
बलिया सदर कोतवाली अंतर्गत शहर के धर्मशाला चौराहा के पास देशी शराब की दुकान से शराब खरीद कर सेवन करने के चलते हुई पांच लोगों की मौत के मामले में शासन ने जिला आबकारी अधिकारी भुआल सिंह, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र, आबकारी कांस्टेबल ममता, बृजेश सिंह, आलोक कुमार गौतम को निलम्बित कर दिया है.