रसड़ा के कोटवारी की खुली बैठक में सोशल आडिट

कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोशल आडिट टीम ने बृहस्पतिवार को गांव की खुली बैठक में पिछले वर्ष नरेगा से कराये गये कार्यों एवं बनाये गये आवास की समीक्षा की.

बंटवारे के विवाद में भिड़े दो भाई, दंपति घायल

कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव बृहस्पतिवार की शाम बंटवारे को लेकर दो भाई आपस में भिड़ गए. इस विवाद में पति-पत्नी घायल हो गए. आस पास के लोगों ने दोनों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया.

जाम में रावण वध के साथ रामलीला का समापन

जाम गांव स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के अन्तिम दिन बृहस्पतिवार को रावण वध किया गया. हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने राम रावण का युद्ध देखा. रावण का पुतला दहन होते ही पूरा मैदान ही राममय हो गया.

याद किए गए आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धनवन्तरि

शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रांगण में धन्वतरि जयन्ती समारोह का आयोजन डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया. इसी क्रम में शान्ति आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मझौली बलिया में आयुर्वेद के प्रणेता का भावपूर्ण स्मरण किया गया.

बिल्थरारोड में आरा मशीनें सीज, रिपोर्ट दर्ज

वन विभाग के प्रभागीय निदेशक के निर्देश पर क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी कल्याण सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्र में चल रहे अवैध रूप से आरा मशीनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.

पेंशनर प्रस्तुत करें जीवित होने का प्रमाण पत्र

मुख्य कोषाधिकारी श्रीप्रकाश सिंह ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेशनरों / पारिवारिक पेंशनरों से कहा है कि माह नवम्बर, 2016 में अपने जीवित रहने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दें.

धनतेरस पर जम्हाई लेती दिखी महंगाई

धनतेरस के अवसर पर बाजार की रौनक को देखते हुए एक बार फिर यह प्रमाणित हो गया कि श्रद्धा तथा परम्परा ने महंगाई को बुरी तरह पराजित कर दिया है. एक तरफ जहां मिट्टी के दियों के प्रति महिलाओं की ललक देखी गई. वहीं ज्वेलरी तथा बर्तन की दुकानों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

मीडिया का खांटी ‘हीरा’ बीएसए इलेवेन पर पड़ा ‘बीस’

हीरालाल यादव के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मीडिया एकादश ने शुक्रवार को यहां वीर लोरिक स्टेडियम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दोस्ताना मैच में बीएसए इलेवेन को 20 रनों से पराजित कर दिया.

भृगु  सुपरफास्ट एक्सप्रेस आनंद विहार रवाना

धनतेरस पर बलिया वासियों को भारतीय रेल से नई सौगात मिली है. नई दिल्ली के लिए बलिया से भृगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेल मंत्री सुरेश प्रभु तथा रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर आनंद विहार के लिए रवाना किया

सेक्रेट हार्ट स्कूल की स्थापना प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल

बैरिया मार्ग एनएच- 31 पर स्थित सहरसपाली में डीजल पम्प एवं सेक्रेट हार्ट विद्यालय एक ही प्लाट की अराजी 452 व 453 पर निर्मित है, जो नियमानुकूल नहीं हैं. क्योंकि शासन का आदेश है कि बच्चों के स्कूल के पास ज्वलनशील पदार्थ का भण्डारण नहीं होना चाहिए.

पारिवारिक कलह से प्रदेश अराजकता की ओर – कांग्रेस

कांग्रेस ही राष्ट्र निर्माण की दिशा तय कर पाएगी. पारिवारिक सियासत की अनहोनी कसरत से प्रदेश राजनीतिक अराजकता की ओर न बढ़े, इसके लिए जनमानस को आगे आना होगा. उक्त बातें कांग्रेस के नेता रमाशंकर तिवारी ने गुरुवार को मिश्रनेवरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के बलिया-बैरिया मार्ग पर गोपाल मिश्र के आवासीय हाल में राहुल गांधी की संदेश यात्रा के क्रम में आयोजित कांग्रेस पार्टी कैसे मजबूत हो, विषयक विमर्श के दौरान बतौर मुख्य वक्ता कही.

मनियर व सहतवार के ईओ को कड़ी फटकार

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) की निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई.

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत संचालित वर्ष 2016-17 के लाभार्थियों के बैकों को प्रेषित की जाने वाली आवेदन पत्रों का चयन हेतु जनपद कार्यालय को लक्ष्य प्राप्त हो गया है.

30 और राजस्व निरीक्षकों के पद की स्वीकृति

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बताया कि राजस्व परिषद् द्वारा जनपद में पूर्व स्वीकृत 25 पदों के अतिरिक्त 30 और राजस्व निरीक्षकों के पद की स्वीकृति प्रदान की गयी है.

जिलाधिकारी ने छात्राओं को बताया मतदान का महत्व

उदित नारायण महाविद्यालय पिण्डारी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने छात्राओं को मतदाता बनने व मतदान करने के प्रति जागरूक करते हुए छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व को समझाया. साथ ही सभी से इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा.

रंगाई-पुताई न करने पर 42 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

बार-बार निर्देश के बावजूद विद्यालयों की रंगाई-पुताई न कराने पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने 42 प्रधानाध्यापकों-प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक दिया है. इसमें पंदह ब्लाक के 25 तथा नवानगर ब्लाक के 16 लोग शामिल है.

खो-खो में हनुमानगंज व पीटी में बेलहरी का जलवा

बेसिक शिक्षा का जनपदीय खेलकूद महाकुम्भ तीसरे दिन पूरे शबाब पर रहा. नन्हें-मुन्ने कलाबाजों ने शारीरिक के साथ मानसिक दक्षता में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया. खो-खो प्रतियोगिता में हनुमानगंज ब्लाक के तहसीली स्कूल का पताका सभी वर्गो में लहराया. प्राथमिक (बालक) पीटी में बेलहरी ब्लाक पहले नम्बर पर रहा, जबकि दूसरा स्थाना नवानगर ब्लाक को मिला.

ट्रांसफॉर्मर आईसीयू में, सिकंदरपुर में बिन बिजली सब सून

बिजली इन्सान की मूलभूत आवश्यकताओ में से एक है. अगर एक दिन बिजली न मिले तो लगता है दिनचर्या थम सी जाती है. जब एक दिन की यह स्थिति है तो फिर आप सोचिये कि जहां पर महीनों- महीनों बिजली नहीं मिलती है उस इलाके के लोगों का क्या होता होगा? आइये आज आपको एक ऐसे इलाके से रूबरू करवाते हैं, जहां बिजली महीनों से नहीं आ रही है.

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे कोटेदार

जिला कोटेदार संघ के पूर्व संरक्षक व सलाहकार सत्यदेव सिंह त्यागी ने कोटेदारों द्वारा कार्डधारकों के हित एवं नौ सूत्री मांगों के समर्थन चलाये जा रहे आंदोलन मांगे न पूरी न होने तक जारी रहेगी.