Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • ‘लक’ सुधारने को नए ‘लुक’ में ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला आज से
  • देश दुनिया
  • लाइफ मंत्रा

‘लक’ सुधारने को नए ‘लुक’ में ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला आज से

पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी बिहार के ग्रामीण अंचलों में चर्चित, सुविख्यात संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर प्रत्येक वर्ष लगनेवाला धनुष यज्ञ मेला रविवार से प्रारंभ हो रहा है. लगभग तीन सप्ताह तक चलने वाले इस मेले के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. रानीगंज बाजार से पूरब कोटवा गांव के किनारे संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम सुदिष्टपुरी मे प्रत्येक वर्ष अगहन माह के शुक्ल पंचमी तिथि से धनुष यज्ञ मेला प्रारंभ होता है.
News Desk 3 December, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
sudishta_dhanush_ygya_mela

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र 

virendra_nath_mishraपूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी बिहार के ग्रामीण अंचलों में चर्चित, सुविख्यात संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर प्रत्येक वर्ष लगनेवाला धनुष यज्ञ मेला रविवार से प्रारंभ हो रहा है. लगभग तीन सप्ताह तक चलने वाले इस मेले के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. रानीगंज बाजार से पूरब कोटवा गांव के किनारे संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम सुदिष्टपुरी मे प्रत्येक वर्ष अगहन माह के शुक्ल पंचमी तिथि से धनुष यज्ञ मेला प्रारंभ होता है.

sudishta_dhanush_ygya_mela_1

आजकल इस मेले का रूप आधुनिकतम होता जा रहा है. मेले में हर अलग-अलग तरह के वस्तुओं के लिए अलग-अलग कतारों में दुकानें लगती हैं. बीच में चौक स्थापित किया जाता है, जहां धर्म ध्वज लगाकर प्रत्येक वर्ष पूजन के साथ मेले का शुभारंभ होता है. ग्राम पंचायत कोटवा द्वारा लगाए जाने वाले इस मेले को खास नक्शे के अनुसार लगाया जाता है, जिससे मेला क्षेत्र सड़कों गलियों, चौराहों से युक्त सुंदर ढंग से बसे नगर का स्वरूप ले लेता है. पास-पड़ोस जनपदों के लोग भी इस मेले में आते हैं.

sudishta_dhanush_ygya_mela_2

संत सुदिष्ट बाबा के दर्शन, पूजन, अर्चन के अलावा खरीद-फरोख्त भी कर करते हैं. बुजुर्गों में बिखरी सुदिष्ट बाबा के मेले संदर्भ में कथाओं को समेटने पर यह तथ्य सामने आता है कि मेले का जो स्वरूप आजकल है, प्रारंभिक दिनों में ऐसा नहीं था. जबकि आज भी दूर दूर से संत-महात्मा इस मेले में आते हैं और सुदिष्ट बाबा की समाधि के सामने नतमस्तक होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. एक-दो दिन ठहर कर अपने-अपने स्थान को वापस लौट जाते हैं. संतों का यह जमघट ही मेले का प्रारंभ रहा है.

बताते हैं संत सुदिष्ट बाबा रामायण व महाभारत की कथाओं में विशेष रूचि लेते थे. यह 1830 से 1880 ई बीच की बात है. यह मेला भी उन रुचियों का ही प्रतिफल है. प्रत्येक वर्ष अगहन मास कृष्ण पक्ष एकादशी को बाबा 18 पुराणों की कथा आरंभ कराते थे. आश्रम के समीप के शिवालय के इर्द-गिर्द 18 बेदियां बनाई जाती थी, जिस पर पूर्ण निष्ठा के साथ 18 विप्र कथा बांचने के लिए बैठते थे. इसी के साथ काशी से रामलीला मंडली भी बुलाई जाती थी. रात में रामलीला होती थी. अगहन शुक्ल पंचमी को धनुष यज्ञ का दृश्य प्रस्तुत किया जाता था. इस अवसर पर सुदिष्ट बाबा देश के कोने-कोने से संतों को निमंत्रित करते थे. इस अवसर पर रामलीला में राम एवं सीता की भूमिका निभाने वाले पात्र अविवाहित लड़के, लड़कियां होते थे.

बाबाजी के आश्रम पर ही धनुष भंग के बाद संपूर्ण वैदिक रीति रिवाज के साथ उनका विवाह करा दिया जाता था. इस विवाह के अवसर पर क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठित लोग विशेष रूप से हाथी घोड़े पर सवार होकर बाबा के निमंत्रण पर आश्रम आते थे. जिस प्रकार अयोध्या से बारात चल कर जनकपुरी पहुंची थी, उसी प्रकार का दृश्य उपस्थित किया जाता था. समय चक्र के साथ ही मेले का मूल रूप बदलता गया.

18 पुराणों के स्थान पर पांच बेदियों पर बैठकर पंडितों द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जाती है. पंचमी के दिन यज्ञ हवन करके तथा किसी विशिष्ट संत द्वारा मेले के केंद्र वाले चौराहे पर धर्म ध्वज  स्थापित करा कर मेले का शुभारंभ कर दिया जाता है. मेले में नाटक, सर्कस, चिड़ियाघर, खेल, तमाशे, चरखी, झूला आदि के अलावा लकड़ी, लोहा, कपड़ा, खिलौना, बर्तन, सौंदर्य प्रसाधन आदि की दूर-दूर से दुकानें आती है. हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो जाती है. सुरक्षा के लिए मेले में थाना मीना बाजार स्थापित किया जाता है. सुदिष्ट बाबा ने समाज के हित में बड़ा योगदान किया है. दर्जनों स्थानों पर कुंवा, मंदिर, तालाब एवं रास्ता का निर्माण बाबाजी द्वारा करवाया गया, जो उनके कृतियों का अक्षय स्मारक है.

रानीगंज बाजार का भागड नाला पुल आज आज भी बाबा के लोक मंगल की कामना का उदाहरण है. पूर्व प्रधान कोटवा गौरी शंकर प्रसाद एवं प्रधान पुत्र संजू गुप्ता, व्यापारी नेता रोशन गुप्त मेला को सजाने संवारने वाले राजन सिंह, मिथिलेश सिंह, विवेक पाल, हृदयानन्द सिह आदि ने मेले  में आए व्यापारियों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया और प्रकाश पेयजल और स्वच्छता का जायजा लिया.

आकर्षण का केन्द्र होता है मेले मे राजनीतिक मंच

धनुष यज्ञ मेले में पहले दिन लगनेवाला राजनीतिक मंच विशेष आकर्षण का केंद्र होता है. हरेक राजनीतिक दल यहां अपना अपना कैंप लगाते हैं और उसी कैंप के माध्यम से अपने दल के विशेषताओं को लोगों के समक्ष रखते हैं. साथ ही साथ मेले में आए हुए भूले भटके लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता करते हैं. चुनावी वर्ष में मेले में लगने वाला राजनीतिक कैंप विशेष हो जाता है. जिस पार्टी का जनाधार कमजोर होता है वह कैंप लगाने से कतराते हैं. चुनावी वर्ष में मेले में लगने वाला राजनीतिक कैंप विशेष हो जाता है.

आज ही से जुड़ने लगे श्रद्धालु

मेले में शनिवार से ही मेला प्रेमी जुटने लगे हैं, जिनके ठहरने की व्यवस्था इंटर कॉलेज में की गई है. परंपरा के अनुसार जुटने वाली महिलाएं रात भर भक्ति गीत गाती हैं. भोर में स्नान कर बाबा की समाधि पर मत्था टेकने के बाद बाबा द्वारा बनवाए गए पोखरे के पास बैठकर गुडही जलेबी और सब्जी खाने की परंपरा आज भी जीवंत है.

Related

Tags: धनुष यज्ञ बैरिया मंदिर मेला रानीगंज बाजार रामलीला वाराणसी व्यापारी सुदिष्टपुरी

Post navigation

Previous: रसड़ा में ट्रक मालिक, ड्राइवर और खलासी पर हमला, लूट
Next: नकदी न मिलने से आजिज लोगों ने किया हाईवे जाम

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.