गोवर्धन पहाड़ मंदिर में दुगोला गवनई मुकाबला 4 को

संसार टोला में इस बार भी गोर्वधन पूजा का बड़ा आयोजन किया गया है. यहां बने गोर्वधन पहाड़ के प्रांगण में यह पूजा 31 अक्टूबर से ही से ही शुरू हो जाएगी

गौ माता के प्रति श्रद्धा का पर्व है गोवर्धन पूजा

दीपावली की अगली सुबह गोवर्धन पूजा की जाती है. लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं. इस त्योहार का भारतीय लोकजीवन में काफी महत्व है. इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है. इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथाएं हैं.

भोरछपरा जेठवार वालों की स्टिंग ने उड़ाई नींद

पकड़ी थाना क्षेत्र के भोरछपरा जेठवार ग्राम सभा में शनिवार को बाबूलाल यादव का पुत्र सुभाष यादव के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. इसी दौरान गांव के ही रामचंद्र वहां से गुजर रहे थे, तभी सुभाष यादव का पुत्र सोनू उनके पर भी हमला बोल दिया. यह देख उनकी पत्नी शिव कुमारी व पुत्री संगीता बीच बचाव करने गई.

घर का ताला तोड़ गहने, कपड़े और बर्तन चुरा ले गए

स्टेशन रोड स्थित आजाद नगर कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने घर में ताला तोड़कर घर में रखे सोने का जेवर, कीमती कपड़े, बर्तन लगभग दो लाख रुपये के समान उठा ले गए. पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया है.

पहलवानों का जमावड़ा आज मुरारपट्टी में

लालगंज क्षेत्र के मुरारपट्टी में गोवर्धन पूजा के दिन दंगल का आयोजन सोमवार को होना है. इसमें पूर्व बलिया केशरी गोपाल नगर निवासी बिहारी यादव, महाज के छोटे यादव, दतहा निवासी राज कुमार के अलावा गाजीपुर, मऊ व आजमगढ़ के पहलवान भाग लेंगे. इसके मुख्य अतिथि बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल होंगे.

दीपावली पर जय बोलो हनुमान लला की

लालगंज क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में सैकड़ों वर्ष से दीपावली के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है. परम्परा के अनुसार हनुमान जी पूजा कर ग्रामीणों द्वारा जुलूस निकाला गया.

भृगु क्षेत्र में स्नान से मिलती है भुक्ति और मुक्ति

मनुष्य एक विचारवान प्राणी है. यह एक ओर जहां अपनी सांसारिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सचेष्ट और प्रयत्न शील रहता है, वहीं दूसरी ओर अपनी मुक्ति के लिए भी आतुर और चिंतित रहता है. ऋषि-महर्षियों चिंतकों मनीषियों और धर्म धुरंधरों ने मानव की इसी चित्त-वृत्ति को देखते हुए लोकमंगल की भावना से समय समय और स्थान स्थान पर मुक्ति के साधन और स्थल को भी रेखांकित किया है.

बारजा खोलते वक्त करेंट की चपेट में आया मजदूर

रसड़ा – कोटवारी मार्ग स्थित कालीजी मंदिर के समीप रविवार की सुबह 9 बजे एक मकान के बरजा खोलते समय हाईटेंशन तार की जद में आने से एक मजदूर झुलस गया. आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया. जहा उसका इलाज चल रहा है.

कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, महिला की मौत

रसड़ा – मऊ मार्ग स्थित गढ़िया गांव के समीप शनिवार की शाम कुत्ते को बचाने में बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया. इसमें महिला की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया

जब पटाखा बाजार में पहुंचे डीएम-एसपी

दीवाली त्यौहार पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा. डीएम गोविन्द राजू व एसपी वैभव कृष्ण भी शहर में चक्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे. रामलीला मैदान में लगी पटाखों की दुकानों पर भी जाकर डीएम एसपी ने सुरक्षा इंतजामात का जायजा लिया.

41 सैम्पल लिए, नमूने जांच के लिए भेजा

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के निर्देश पर एडीएम मनोज सिंघल द्वारा खाद्य विभाग की टीम बनाकर विशेष अभियान चलाकर कई मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी हुई. इस दौरान कुल 41 सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया.

रोशनी में नहाए लोरिक स्टेडियम में सितारे जमी पर उतर आए

शनिवार को दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस और उनकी पत्नी ने दीया क्या जलाया, होड़ मच गई मौके पर मौजूद लोगों में दीपोत्सव की. इसके बाद तो पूरा लोरिक स्टेडियम गोया रोशनी में नहा उठा. उसकी खूबसूरती बस देखते ही बनती थी. अद्भुत छटा बिखेर रही थी दीयों की जगमगाहट.

बैरिया शहीद स्मारक पर दीपोत्सव, थे धन्य जवान…

दीपावली की पूर्व संध्या पर सपा नेता विनायक मौर्य के नेतृत्व में सपाजन शहीद स्मारक बैरिया पर पहुंच कर स्मारक की सफाई किए. फूल माला चढ़ा कर दीप जलाए.

श्रीरामचन्द्र कृपालु भजमन हरणभवभयदारुणं

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया.

डीएम की अध्यक्षता में 4 को होगी बैठक

उत्तर प्रदेश के विकास के लिए शासन के नवीन एजेण्ड़ा 80 कार्यक्रम, 50 लाख से अधिक धनराशि के अपूर्ण परियोजनाओं, जिला योजना, 20 सूत्री कार्यक्रम, सांसद आर्दश ग्राम योजना, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा से सम्बन्धित कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में 04 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन सभाकक्ष में होगी.

मनियर में चावल सुलभ है, कार्ड धारकों को बंटेगा

उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर ने विकास खण्ड़ मनियर के कार्डधारकों को सूचित करते हुए कहा है कि वे अपने सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से माह सितम्बर में अप्राप्त चावल 03 नवम्बर, 2016 को प्राप्त कर लें.

जिले के भर के बाजारों में छाई दीपोत्सव की रौनक

जिला मुख्यालय सहित जिले भर में दीपोत्सव की रौनक छाई है. बाजारों में खरीदारों की जमकर भीड़ उमड़ रही है. शनिवार को बाजारों में कपडे, आभूषण, बर्तन, मिठाई, वाहन, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक आइटम व सजावट के सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही.