बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाल खंडी नाथ बाबा के समीप ट्रैक्टर एवं कमांडर की टक्कर हो गई. इस हादसे में जीप में सवार दो लोग की मौत हो गई.
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाल खंडी नाथ बाबा के समीप ट्रैक्टर एवं कमांडर की टक्कर हो गई. इस हादसे में जीप में सवार दो लोग की मौत हो गई.
राजवहा नहर सिकंदरपुर में बार-बार मांग के बावजूद अब तक पानी नहीं छोड़ा गया. इसके चलते गेहूं के फसल की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी में पानी के अभाव में कठिनाई झेल रहे नहर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है.
खरीद-दरौली घाट के मध्य घाघरा नदी पर पीपा पुल के निर्माण की कच्छप गति इलाकाई नागरिकों पर भारी पड़ रहा है.
जिला विकास कार्यालय के कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को विकास भवन सभागार में होगा.
कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज मोदी सरकार द्वारा नोटबन्दी के खिलाफ बांसडीह ब्लाक के पूर्व प्रमुख उमाशकर पाठक के नेतृत्व में बांसडीह डाक बगला स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर धरना दिया गया.
दुबहड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात घर के सदस्यों को बाहर से दरवाजा बन्द कर दूसरे घर में रखे कीमती कपड़े, गहने एवं अठाइस हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना पाकर पहुंची दुबहड़ पुलिस ने आवश्यक पूछताछ एवं जांच पड़ताल की.
मुहम्मदाबाद विधायक सिबगतुललाह अंसारी ने शनिवार को बढईपुर गांव के मगई नदी में बीते दिनों टाटा सूमो डूबने से आठ मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया. मृतक आश्रित चेक पाने वालों में श्यामा बिंद, रामसूरत बिंद, बिहारी, बुझारत, राजकुमार, माधव, बैजनाथ आदि के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.
शनिवार की सुबह नगर के आमघाट कॉलोनी में स्थित गांधी पार्क के मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने शहीद कर्नल एमएन राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और दो मिनट का मौन भी धारण किया.
बिल्थरारोड नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य सीयर के प्रांगण से एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के प्रातिनिधि रविशंकर सिंह पिक्कू की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.
बड़ी नोटों को आनन फानन में बंद किए जाने के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को बैरिया तहसील परिसर में धरना दिया.
शनिवार को जखनिया रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पाण्डेय की प्रतिमा पर गाजीपुर के सांसद रेल राज्य मंत्री व संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने माल्यार्पण कर अनावरण किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.
रानीगंज बाजार से पूरब सुदिष्टपुरी मे सन्त सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में लगने वाले धनुष यज्ञ मेला के प्रथम चरण में लगने वाला अश्व मेला शनिवार को अपने पूरे शबाब पर रहा. मेले मे खरीद बिक्री का माहौल अच्छा होने से अश्व पालक व व्यापारी दोनों प्रसन्न नजर आये. मेले में उम्दा नस्ल के घोड़ा घोड़ी, कृषि उपयोग और वर्किंग प्रजाति के खच्चर व गधे भी काफी तादाद में जुटे हैं.
करंडा थाना क्षेत्र के सोनहरिया गांव में एक पूर्व फौजी ने गोलियां दाग कर ग्राम प्रधान रंगनाथ दूबे समेत तीन को जख्मी कर दिया. घटना शनिवार की सुबह नौ बजे की है. पुलिस ने पूर्व फौजी रामआग्रे दूबे को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक समेत हिरासत में लिया है. घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में बाढ़ के कारण जर्जर या ध्वस्त मतदेय स्थलों के संशोधन/प्रस्ताव की सूचना भेजे जाने के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में 28 नवम्बर को 11 बजे से एक बैठक होगी. यह जानकारी एडीएम मनोज सिंघल ने दी है.
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में 28 नवम्बर को शाम 04 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगी.
बाराचंवर ब्लाक अंतर्गत डॉ.राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में राष्ट्रभक्ति से संबंधित पेंटिंग तथा रंगोली प्रतियोगिता हुई. उसमें छात्र-छात्राओं ने अपने अपने अंदाज में शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पेंटिंग में बीए भाग दो की पूजा चौहान प्रथम, प्रिया यादव द्वितीय तथा सुप्रिया सिंह तृतीय रही, जबकि रंगोली में सुप्रिया सिंह बीए भाग एक प्रथम, रंजना, रंभा तथा खुशबू राज द्वितीय स्थान पर रही.
गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0) के अन्तर्गत एक कार्यशाला का आयेजन हुआ. इसमें विकास खण्ड स्तर पर संचालित की जाने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में शौचालय निर्माण में ध्यान देने वाली बातों को समझाया गया.
कौमी एकता सप्ताह का समापन पर जिला सूचना कार्यालय में एक गोष्ठी आयोजित हुई. गोष्ठी में वक्ताओं ने एकता अखण्डता बनाये रखने पर बल दिया. सहायक निदेशक सूचना एके पाण्डेय ने कहा कि सभी धर्माें को साथ लेकर चलने व एकता अखण्डता की ही देन है कि हमारा भारत विकास के रास्ते पर है और पड़ोसी देश पीछे है.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कृषि विभाग प्रयासरत है. बीमा के लिए एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कम्पनी आॅफ इण्डिया लिमिटेड को अधिकृत कर दिया गया है. इसके अलावा कम्पनी द्वारा गैर ऋणी कृषकों के लिए ओरिएंटल इन्श्योरेंस कम्पनी आॅफ इण्डिया को अधिकृत अभिकर्ता के रूप में नामित किया है