Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सांसद आदर्श गांव के अस्तित्व पर खतरा, ग्रामीणों ने चुनाव बहिस्कार का टांगा पोस्टर
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सांसद आदर्श गांव के अस्तित्व पर खतरा, ग्रामीणों ने चुनाव बहिस्कार का टांगा पोस्टर

20 फरवरी तक कार्य शुरू नहीँ  होने पर आमरण अनशन  व चक्का जाम की दी है चेतवनी
General Desk 8 February, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

20 फरवरी तक कार्य शुरू नहीँ होने पर आमरण अनशन व चक्का जाम की दी है चेतवनी

रामगढ़ (बलिया)। सांसद आदर्श ग्राम केहरपुर को लेकर न जाने कितने वादे किए गए थे. गांव के लोगों को आदर्श होने का पाठ भी खूब पढ़ाया गया था. गांव में साफ-सफाई सहित विकास की बातें भी हुई थी. लेकिन सभी यह भूल गए कि इस गांव पर असल खतरा तो गंगा के कटान का है. इधर कटान से प्रभावित गांव केहरपुर, सुघर छपरा व अवशेष गंगापुर को बचाने हेतु बाढ़ खंड ने शासन को प्रोजेक्ट भी भेजा था. किंतु इस साल के बजट में वह स्वीकृत ही नहीं हुआ. मतलब यह कि इस साल यहां कोई कटानरोधी कार्य नहीं हो पाएगा.

इस बात की जानकारी होने पर गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है. अब उनका अस्तित्व कैसे बचेगा, बड़ा सवाल यह भी है. अब विकास के सपने जगाने वाले सभी जनप्रतिनिधि भी चुप हैं. गांव के लोग बताते हैं कि तकनीकी सलाहकार समिति द्वारा बाढ़ खंड के भेजे गए प्रोजेक्ट को अगले सत्र में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. अब गांव के लोगों ने यह निर्णय लिया है कि वे सामूहिक रुप से लोकसभा चुनाव- 2019 का बहिष्कार करेंगे. इसके लिए सभी ने एक बैनर भी गांव के बाहर टांग रखा है.

गांव के रमेश ओझा, अभिषेक ओझा, अमित ओझा, बृजकुमार ओझा, अनूप ओझा, जयप्रकाश ओझा, अनिल ओझा, मदन ओझा, प्रधान विजयकांत पांडेय आदि का कहना है कि आदर्श गांव घोषित होने पर ग्रामवासियों को लगा था कि अब गांव का कायाकल्प हो जाएगा. लेकिन यहां तो गांव का ही अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर आ पहुंचा है. जब इस गांव को आदर्श ग्राम के रुप में सांसद भरत सिंह ने गोद लिया था. तो इसके चहुंमुखी विकास का वादा किया गया था किंतु विकास तो दूर इसके अस्तित्व की रक्षा के लिए भी अब कोई गंभीर नहीं है. गौरतलब है कि दुबेछपरा-गोपालपुर शासन स्तर से गंगा के कटान से बचाने हेतु 29 करोड़ का प्रोजेक्ट पहले से ही स्वीकृत है. जिस पर अवशेष धन से कटानरोधी कार्य चल रहा है. इसमें भी लूट-खसोट की कहानी समाहित है. इससे अलग 49 करोड़ से सांसद आदर्श गांव केहरपुर व 12 करोड़ की लागत से गंगापुर बचाने के लिए बाढ़ खंड ने प्रोजेक्ट बनाकर भेजा था. लेकिन कतिपय कारणों से उसकी स्वीकृति नहीं हो सकी.

20 फरवरी तक काम शुरू नहीं हुआ तो अनशन

ग्रामीण अब इस बात पर अड़े हैं कि यदि 20 फरवरी से कटानरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण आमरण अनशन व चक्का जाम भी करेंगे. इसके साथ ही चुनाव बहिष्कार भी करेंगे. इस बात की भनक मिलते ही विभाग और जनप्रतिनिधियों की बेचैनी बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना हैं कि केहरपुर के 65 आवासीय भवन, सुघर छपरा के 200 आवासीय भवन, जूनियर हाईस्कूल, चार प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पानी टंकी आदि के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है. लेकिन सरकार यहां के लोगों की पीड़ा नहीं जानना चाहती.

Related

Tags: केहरपुर रामगढ़ सांसद आदर्श गांव

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में तीन घायल, एक गम्भीर
Next: पेंशन बहाली को लेकर विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने दिखाई ताकत

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.