Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • बलिया के गौरवशाली इतिहास की झांकी है महावीरी झण्डा जुलूस
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

बलिया के गौरवशाली इतिहास की झांकी है महावीरी झण्डा जुलूस

बलिया का वो पहला महावीरी झण्डा जुलूस जिसमें हमारे पूर्वज जगन्नाथ सिंह जूते के नोक पर जार्ज पंचम का तगमा जूते के फीते में बांध कर निकले थे
General Desk 26 August, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया का वो पहला महावीरी झण्डा जुलूस जिसमें हमारे पूर्वज जगन्नाथ सिंह जूते के नोक पर जार्ज पंचम का तगमा जूते के फीते में बांध कर निकले थे

               

शिवकुमार सिंह कौशिकेय

बलिया। 118 साल का हुआ बलिया में महाबीरी झण्डा उत्सव की परम्परा. 1910 ई में जार्ज पंचम की ताजपोशी के विरोध में जिले के क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर जगन्नाथ सिंह के नेतृत्व में गठित विद्यार्थी परिषद ने निकाला था पहला महाबीरी झण्डा जुलूस. श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन के दिन बलिया नगर में निकलने वाले ऐतिहासिक महाबीरी झण्डा जुलूस के इतिहास को रेखांकित करते हुए साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की असफलता के बाद 1887 ई तीस वर्षों तक आजादी की आग ठंडी पड़ी थी. किन्तु देश धीरे-धीरे जाग रहा था. बंगाल में महर्षि अरविंद घोष और उनके छोटे भाई वारीन्द्र घोष, बिहार के मुजफ्फरपुर में खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चन्द्र का उत्सर्ग युवाओं को उद्वेलित कर रहा था.

ऐसे ही विप्लवी मानसिकता के गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ने वाले युवा ठाकुर जगन्नाथ सिंह को बम्बई से निकलने वाले साप्ताहिक अखबार जमशेद के माध्यम से पता चला कि जार्ज पंचम की दिल्ली में होने वाली ताजपोशी की खुशी में लोकमान्य तिलक जी मांडले जेल से छोड़ दिये जायेंगे. गवर्नमेंट स्कूल में सभी विद्यार्थियों को बताया गया कि सभी लोग आठ-आठ आना पैसा जमा कर देंगे. जिसके एवज में उन्हें जार्ज पंचम की ताजपोशी का तगमा दिया जायेगा, और मिठाई खाने को मिलेगी. ठाकुर साहब ने अठन्नी तो जमा कर दिया. किन्तु उनके दिलों दिमाग में विद्रोह की आग जल रही थी.
शहर के आदित्य राम मंदिर में विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई. जिसमें पं. हृदय नारायण तिवारी, मुनीश्वर मिश्र, केदारनाथ उपाध्याय, शिवदत्त तिवारी, नंदकिशोर चौबे और पं. परशुराम चतुर्वेदी (जो बाद में ख्यातलब्ध साहित्यकार हुए) सहित कुल 35 छात्र शामिल हुए. यही जार्ज पंचम की ताजपोशी का विरोध करने और महाबीरी झण्डा जुलूस निकालने की योजना बनाई गई.
कौशिकेय ने बताये कि अगले दिन सभी स्कूलों के छात्र सीने पर जार्ज पंचम की तस्वीर लगे तगमे को लगाकर पहुँचे. लेकिन ठाकुर जगन्नाथ सिंह उस तगमे को अपने जूते के फीते में बाँध कर स्कूल पहुँचे थे. गवर्नमेंट स्कूल में हड़कम्प मच गया.
कौशिकेय ने कहा कि उस दिन बलिया नगर में अजीब नजारा देखने को मिल रहा था. अगस्त का ही महिना था, एक ओर जार्ज पंचम की ताजपोशी की खुशी में सरकारी स्कूलों के बच्चे छोटी- छोटी झण्डियां लेकर सड़क पर निकले. इस जुलूस में जार्ज पंचम के जयकारे लग रहे थे. दूसरी ओर एक लम्बे बाँस में लाल रंग के कपड़े पर बड़े- बड़े अक्षरों में वंदे मातरम और तिलक महाराज की जय लिखे झण्डे के साथ वंदेमातरम, भारत माता की जय और तिलक महाराज की जय के नारे लगाते हुए आजादी के दीवानों का जुलुस शहर में घूम रहा था. आदित्य राम मंदिर से निकला यह जुलुस चौक लोहापट्टी, गुदरीबाजार, बालेश्वरघाट गंगा पूजन कर बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर, भृग जी मंदिर से होकर जब यह जुलुस जापलिनगंज पुलिस चौकी के पास पहुँचा तो एक सिपाही ने जुलुस को रोकने का प्रयास किया. किन्तु ठाकुर साहब ने जब उसे बलिया की भाषा में समझा दिया. तो वह चुपचाप चला गया. यही बलिया जिले के सिकन्दरपुर, रसड़ा, सुखपुरा, गड़वार, बिल्थरारोड, रेवती आदि कस्बों गाँवों में निकलने वाले महाबीरी झण्डा जुलूस का पहला महाबीरी झण्डा जुलूस था. जिसकी परम्परा आज भी कायम है.
कौशिकेय बताते हैं कि महाबीरी झण्डा जुलूस में झांकियों की परम्परा 1927 ई0 में शुरु हुई थी. पहली बार मिट्टी की बनी महाबीर जी की मूर्ति को बाँस की बनी पालकी पर निकाला गया था. जिसे आठ लोग कंधे पर लेकर चल रहे थे. समय के साथ जुलुस में अनेकों झांकियों को शामिल किया जाने लगा.
बताया कि सन् 1930ई. में ब्रिटिश सरकार ने जंग ए आजादी की कोख से निकले इस जुलुस को बंद कराने की साजिश रची. तत्कालीन एसपी मि हिक ने तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर मु निजामुद्दीन के माध्यम से हिन्दू- मुसलमान को लड़ाई करने के लिये उकसाने का षडयंत्र किया. किन्तु देशभक्त डिप्टी कलेक्टर मु निजामुद्दीन ने ठाकुर जगन्नाथ सिंह को बलिया से बाहर भेज दिया. किन्तु समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने ब्रितानी मूल के मि हिक की साजिश में महाबीरी झण्डा जुलूस के मार्ग को लेकर अदालत में मुकदमा कर दिया. जिसे बलिया के ख्यातिनाम अधिवक्ता बाबू मुरली मनोहर ने निःशुल्क लड़कर जीत दिला दिया था.
कौशिकेय बताते हैं कि सन् 1968 ई में षडयंत्र के तहत कुछ अराजक तत्वों ने विष्णुपुर चौराहे पर पथराव शुरु कर दिया. जुलूस में शामिल भीड़ के जबाबी पथराव के बाद पुलिस ने फायरिंग की जिसमें सिनेमा रोड निवासी केदार नोनिया मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे. सन 1990 ई0 में तब एक अवरोध पैदा हो गया था. जब तत्कालीन एसडीएम राजीव कपूर ने जगदीशपुर अखाड़े का जुलुस रोक दिया था. तब सात दिनों तक यह जुलुस सड़कों पर ही खड़ा रहा, वही पूजा चलती रही. सन् 2005 ई में फिर एक बार अराजक तत्वों ने चमनसिंह बाग चौराहे पर टाऊन हॉल अखाड़े के जुलूस पर हमला करके अवरोध उत्पन्न किया था. जिसके कारण तीन दिनों तक यह जुलुस सड़कों पर ही रुका रहा.

सम्प्रति जनपद में परम्परा के अनुरूप ही महाबीरी झंडा जुलूस अनवरत हर साल शान्ति पूर्ण ढंग से निकलता है. जिसकी मूल आत्मा क्रांति, विद्रोह व बगावत की ही है.

Related

Tags: बलिया महावीरी झण्डा जुलूस

Post navigation

Previous: देश भर में आज धूमधाम से मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार, जानिए शुभ मुहूर्त
Next: मोदी और योगी की तस्वीर को राखी बांध मुस्लिम महिला ने मनाया रक्षाबंधन

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.