Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में मानवीय संवेदनाओं का सच्चा प्रहरी बना आई आर सी एस
  • जिला जवार

बलिया में मानवीय संवेदनाओं का सच्चा प्रहरी बना आई आर सी एस

बलिया में मानवीय संवेदनाओं का सच्चा प्रहरी बना आई आर सी एस खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से लगी थी आग बलिया. जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि' इस पंक्ति की मंशा चाहे जो हो, पर बलिया में इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी (IRCS) इसे चरितार्थ कर रही है.
सेंट्रल डेस्क 9 June, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
IRCS became true watchdog of human sensibilities in Ballia

बलिया में मानवीय संवेदनाओं का सच्चा प्रहरी बना आई आर सी एस
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से लगी थी आग

बलिया. जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि’ इस पंक्ति की मंशा चाहे जो हो, पर बलिया में इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी (IRCS) इसे चरितार्थ कर रही है. दर्द से कराहते लोगों की बस्ती में पहुंचना, उनके मर्ज को समझकर ‘राहत’ देना इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का धर्म बन गया है.शायद ही कोई आपदा पीड़ित हो, जहां इस संस्था का हाथ मदद के लिए न बढ़ा हो. यानी, आई आर सी एस मानवीय संवेदनाओं का सच्चा प्रहरी बन गया है.

बताते चलें कि बांसडीह तहसील अन्तर्गत ग्राम केवटलिया मिश्र (बलुआ) में बुधवार को लगभग एक बजे खाना बनाते समय सिलेंडर फटने के कारण से लगी आग की घटना में 40 परिवार प्रभावित हुए, जिसमें उनके आशियाना, उसमें रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन जलकर राख हो गया तथा दो दर्जन बकरी,‌ गाय,भैंस, बछिया जलकर मर गई.

जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के आदेशानुसार तत्काल राहत देते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया ने सभी पीड़ित 40 परिवारों को राहत देने का कार्य किया, जिसमें प्रति परिवार किचन सेट(खाना बनाने से लेकर खाना खाने तक पूरा स्टील सेट बर्तन), हाइजिन कीट(टूथपेस्ट-5, ब्रश-5, नारियल तेल, कपड़े धोने का साबुन-5, नहाने का साबुन-5, रेजर-3, सेनेटरी पैड-4 इत्यादि), बाल्टी सेट, तारपोलिन, धोती, टी-शर्ट, साड़ी सेट, साबुन सेट आदि दिया गया.
जिला आपदा विशेषज्ञ पीयुष सिंह ने राजस्व टीम एवं रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के बीच समन्वय स्थापित करने का सराहनीय कार्य किया.
अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया की सराहना करते हुए कहा कि सोसाइटी ने बेघर हुए अग्नि पीड़ितों को छाया के लिए तीरपाल, पुरुष एवं महिलाओं के लिए वस्त्र दैनिक उपयोग की वस्तुएं देकर मानवीय कार्य किया है. वितरण के मौके पर मौजूद गांव वासियों ने रेडक्रास सोसायटी के इस प्रयास की प्रसंशा की. वही, जिला समन्वयक शैलेन्द्र पांडेय ने कहा कि किसी के दु:ख दर्द एवं परेशानियों को समूल दूर तो नहीं किया जा सकता, लेकिन उपकार एवं सहयोग के जरिए कम किया जा सकता है. दूसरों के दु:ख और दर्द को अपना समझना ही असली मानवता की पहचान है.
विधायक प्रतिनिधि बांसडीह विश्राम सिंह ने रेड क्रॉस सोसायटी बलिया की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था मानवता के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है, पीड़ितों और असहायों का आंसू पोंछना इससे बड़ा परोपकार कुछ नहीं है, पीड़ित मानवता की सेवा में यह संस्था अग्रणी है.
राहत सामग्री वितरण के मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी बलिया से विनय कुमार श्रीवास्तव, कुमार अभिषेक, नंदिनी सिंह, मंटू साहनी, मंटू,SDM बांसडीह राजेश गुप्ता, नायब तहसीलदार अंजू यादव, राजस्व निरीक्षक विनोद वर्मा, राजस्व लेखपाल राहुल कन्नौजिया, लेखपाल नवनीत खरवार, ग्राम प्रधान विनोद, लखन सिंह आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: IRCS इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया जहां न पहुंचे रवि नायब तहसीलदार बलिया बलिया खबर बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह वहां पहुंचे कवि

Post navigation

Previous: बाइक चोर गिरोह के दो अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है
Next: किसान बुवाई से पूर्व अपने बीजों का शोधन अवश्य कराएं

ये भी पढ़ें

Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

You may have missed

Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.