Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 24 और 25 अगस्त को
  • न्यूज़ Shorts

जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 24 और 25 अगस्त को

एकीकृत सामाजिक पेंशन योजनान्तर्गत दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन लाभ प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थियों वेबसाइट- http://sspy-up.gov.in पर अपने बैंक खाते का आधार सीडिंग कराते हुए स्वयं या सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से आधार का प्रमाणीकरण अवश्यक करा लें. पेंशन प्राप्त कर रहे जिन लाभार्थियों के आधार अथेंटिकेशन नहीं होंगे, उन्हें भविष्य में दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है
Central Desk 23 August, 2022 1 minute read
Sports_Sukhpura

बलिया. युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त को बसन्तपुर खेल मैदान कोविड-19 अस्पताल के पास, विकास खण्ड हनुमानगंज में होना था. उक्त कार्यक्रम 24 एवं 25 अगस्त को वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में होना सुनिश्चित हुआ है. खेल प्रतियोगिता विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किये प्रतिभागी ही जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें. उक्त खेल प्रतियोगिता में 24 अगस्त को एथलेटिक्स बालीबाल, (प्रत्येक टीम में अधिकतम 8 खिलाड़ी), एवं कबड्डी (प्रत्येक टीम में अधिकतम 8 खिलाड़ी), तथा 25 अगस्त को भारोत्तोलन एवं कुश्ती में ग्रामीण पुरूष एवं महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं. यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामानुज यादव ने दी है.

 

“पहले आओ-पहले सोलर पम्प पाओं” का लाभ उठायें

बलिया. प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी०एम०कुसुम) योजनान्तर्गत अनुदान पर सोलर पम्प पाने हेतु विभागीय वेबसाईट- www.upagriculture.com पर 02 जुलाई से लक्ष्य पूरा होने तक जिन किसान भाईयों के द्वारा ऑनलाइन सोलर पम्प की बुकिंग की गयी है और वे प्रतीक्षा सूची में है. प्रतीक्षा सूची से जिनकी बुकिंग कन्फर्म हो गयी है. उन कृषकों को पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीकरण में फीड मोबाईल नम्बर पर मैसेज प्राप्त हो गया हो तो उन किसान भाईयों से अपील करते हुए उप कृषि निदेशक इंद्राज ने बताया है कि पोर्टल के माध्यम से टोकन जनरेट कर कृषक अंश की धनराशि को टोकन पर निर्धारित समय सीमा के अन्दर निर्धारित सम्बन्धित बैंक में जमा कर योजना का लाभ प्राप्त करे. इस क्रम में 2एच०पी०सोलर पम्प हेतु कृषक के पास 4इंच की बोरिंग, 3 एवं 5 एच०पी० हेतु 6इंच की बोरिंग, तथा 7.5 एवं 10 एच०पी० हेतु 8इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है.

 

सामाजिक पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थी अपना आधार प्रमाणीकरण अवश्य कराये

बलिया. एकीकृत सामाजिक पेंशन योजनान्तर्गत दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन लाभ प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थियों वेबसाइट- http://sspy-up.gov.in पर अपने बैंक खाते का आधार सीडिंग कराते हुए स्वयं या सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से आधार का प्रमाणीकरण अवश्यक करा लें. पेंशन प्राप्त कर रहे जिन लाभार्थियों के आधार अथेंटिकेशन नहीं होंगे, उन्हें भविष्य में दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ए.के. गौतम ने बताया है कि यदि लाभार्थी को स्वयं या सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से आधार का प्रमाणीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो ऐसे लाभार्थी अपना आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नं० सहित अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर अपना आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं.

 

जिले के ऐसे दिव्यांग छात्र/छात्रायें, जो उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं वे कार्यालय में सम्पर्क करें

बलिया. जनपद के समस्त दिव्यांग छात्र/ छात्राओं को सूचित करते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ए.के. गौतम ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के शैक्षणिक पुनर्वास एवं कौशल विकास के उद्देश्य से डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है. इस विश्वविद्यालय में 50 प्रतिशत सीटें दिव्यांगजनों हेतु आरक्षित हैं, तथा आरक्षित सीटों का 50 प्रतिशत सीटें दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित है  राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020. राज्य सरकार द्वारा स्वीकार की जा चुकी है तथा दिव्यांगजन अधिनियम, 2018 राज्य में क्रियान्वित किया जा चुका है, जिसमें दिव्यांगजनों के शैक्षणिक पुनर्वास के संदर्भ में विस्तृत प्राविधान किये गये हैं. डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय पूर्णतया बाधारहित अवसंरचना के साथ सुगम संसाधनों के माध्यम से शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. जनपद के ऐसे दिव्यांग छात्र / छात्रायें, जो उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं वे डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, मोहानरोड, लखनऊ में अपना प्रवेश ले सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क किया जा सकता है.

 

निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 25 अगस्त तक करे ऑनलाइन आवेदन

बलिया. प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अनुसूचित जाति/जनजाति के युवक/युवतियों के सामूहिक प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में चार माह प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवक/युवतियों के आवेदन पत्र आनलाइन वेबसाइट-www.diupmsme.upsdc.
gov.in पर दिनांक 25 अगस्त तक आमंत्रित किये जा रहे है. प्रशिक्षणा इलेक्ट्रिशियन, सिलाई, प्लम्बरिंग एंव आटो सर्विस ट्रेड में दिया जाना है, आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए. चयनोपरान्त लाभार्थी को 04 माह निःशुल्क प्रशिक्षण तथा मानदेव प्रदान किया जायेगा. विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में सम्पर्क कर सकते है.

 

दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के लिए 31 अगस्त तक जमा करें आवेदन पत्र

बलिया. जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित करते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ए0के0 गौतम ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों को प्राप्त किये जाने हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन में आवेदन-पत्र निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है. इच्छुक पात्र दिव्यांगजन अपने दिव्यांगता प्रदर्शित नवीनतम फोटोग्राफ, दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा से नीचे) मा० सांसद, मा० विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त भी मान्य, उम्र की कोई सीमा नहीं है. जिन पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण यथा ट्राई- सायकिल, बैशाखी, अंध छड़ी, हवील चेयर, कान की मशीन, एम0आर0 किट, लेप्रोसी किट कृत्रिम हाथ/पैर आदि की आवश्यकता है, वे किसी भी कार्य दिवस में उपरोक्त प्रपत्रों सहित आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर कार्यालय में यथा शीघ्र अनिवार्य रूप से 31 अगस्त तक जमा करना सुनिश्चित करें.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Next: एकजुट होकर ऊर्जा देशहित में लगाएं – डीएम सौम्या अग्रवाल

ये भी पढ़ें

ambulance
  • Accident
  • Front Page
  • न्यूज़ Shorts
  • फोटो गैलरी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News :- ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, नाबालिग गंभीर

Ashish 24 January, 2026
SNAKE
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें

General Desk 30 April, 2025
Result
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

ये हैं UPSC 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

Ashish 22 April, 2025

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.