Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • सद्भाव के साथ मनायी लोकनायक की 117वीं जयंती
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

सद्भाव के साथ मनायी लोकनायक की 117वीं जयंती

लोक नायक जयप्रकाश नरायण की 117 वीं जयन्ती सद्भाव के साथ शुक्रवार को मनाई गयी. हालांकि इस बार के जयन्ती समारोह पर बाढ़ और भयंकर बरसात का असर दिखा.
Central Desk 11 October, 2019 1 minute read
JPAnniversary_Bairiya

बैरिया:लोक नायक जयप्रकाश नरायण की 117 वीं जयन्ती सद्भाव के साथ शुक्रवार को मनाई गयी. हालांकि इस बार के जयन्ती समारोह पर बाढ़ और भयंकर बरसात का असर दिखा. इस मौके पर कोई बाहरी दिग्गज नेता नही दिखे. जिले से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और जेपी के विचारो से प्रेरित सामाजिक चिन्तको ने माल्यार्पण कर जेपी को नमन किया.

स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
जयन्ती समारोह के अवसर पर सुबह 09 बजे से ही आचार्य नरेन्द्र देव बाल विद्या मन्दिर के बच्चे प्रभात फेरी के साथ क्षेत्र में निकल चुके थे. बच्चे ‘जय प्रकाश अमर रहे’,’भारत माता की जय’ आदि गगनभेदी नारे लगाते चल रहे थे. पूरे गांव का भ्रमण कर 11 बजे जेपी स्मारक प्रतिष्ठान पर पहुंचे. इसके बाद सभी ने माल्यार्पण किया.

जेपी के परिजनों ने किया माल्यार्पण
जिले के जनप्रतिनिधियो के बीच खड़े जेपी के प्रपौत्र डा. कौशिक सिन्हा, उनके परिजन और रिश्तेदारों ने माल्यार्पण कर जेपी को नमन किया. उनमें विवेक प्रसाद, सारिका, पूजा, विवेक, आदित्य, कौशिक, श्रेया, ईशान, श्रीनिवास प्रसाद आदि शामिल थे. उसके बाद राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह, विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, नागेन्द्र पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, मुक्तेस्वर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, अरविन्द सिंह सेंगर, विनोद सिंह, शैलेश सिंह,लव कुश सिंह, निर्भय सिंह गहलौत, धनंजय सिंह, पीन्टू यादव, प्रेम सिंह, दुर्गविजय सिंह, सन्दीप सिंह, दशरथ यादव आदि ने माल्यार्पण किया.

बीएसटी बांध वाली सड़क को मरम्मत की आस
प्रत्येक वर्ष जेपी जयन्ती के पूर्व बीएसटी बांध वाली सड़क मरम्मत हो जाती थी. इस वर्ष सड़क को ठीक न करने का मलाल जेपी के गांव में दिखा. लोग चर्चा कर रहे थे कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर होते तो सब ठीक होता. महज 09 किमी लम्बी यह सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत की आस में बुढ़ी हो चली है. उत्तर प्रदेश और बिहार में दोनों तरफ जेपी का स्मारक होने के बाद भी यह सड़क खस्ताहाल है.

नहीं हुई श्रद्धांजलि सभा
जेपी जयन्ती के मौके पर हर वर्ष रंग बदलता रहा है. कभी यहां सम्पूर्ण दिल्ली के दिग्गज जेपी को नमन करते थे तो कभी यह जयन्ती जनपदवासियो तक सीमित रही. वहीं, हर साल सभा के दौरान विभिन्न स्थानो से आये लोग जेपी को अपने विचारों की श्रद्धांजलि देते थे. जेपी की 117 वीं जयन्ती पर इस बार कही भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नही हुआ.

जेपी: उत्तर प्रदेश और बिहार
सिताब दियारा क्षेत्र में पिछले कई सालों से जेपी जयन्ती मनाई जाने लगी है. उप्र के जिम्मे जय प्रकाश नगर है तो बिहार वाले हिस्से में लाला टोला. दोनो स्थानो में अन्तर यह है कि छपरा के डीएम और एसपी के साथ दर्जन भर उच्चाधिकारी अपनी सीमा के स्मारक पर प्रति वर्ष जेपी को नमन करने पहुंचते है जबकि बलिया के किसी अधिकारी के लिए जेपी खास नही हैं.

बलिया के वरिष्ठ अधिकारी जयप्रकाश नगर में तब पांव रखते हैं जब किसी वीआइपी का कार्यक्रम होता है. जेपी को नमन करने के लिए बलिया के अधिकारियो की कभी चाहत नहीं रही है. बिहार स्थित लाला टोला जेपी स्मारक पर जब से स्मारक बना तब से आज तक कार्यक्रम सरकारी स्तर पर घोषित है.

इस क्रम में शुक्रवार को बिहार वाले हिस्से में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद बलिया विरेन्द्र सिंह मस्त, डीएम सारण सुब्रत सेन, एसपी सारण हरि किशोर, जेपी यूनिवर्सिटी के कुलपति हरिकेश सिंह आदि ने जेपी को नमन किया.

Tags: बैरिया माल्यार्पण

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: यूपी पीसीएस 2017 में प्रतापगढ़ के अमित शुक्ला टॉपर

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.