Category: Uncategorised
बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के बाहर छठी मइया स्थान के पास गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी फैल गई पुलिस के पहुंचने पर उस शव की शिनाख्त 50 वर्षीय भोलानाथ नट निवासी बिशनपुरा के रूप में की गई. गांव वालों ने गुरुवार की सुबह उसका शव बकुल्हा मार्ग पर देखा. ग्रामीणों ने ही इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
स्वच्छ भारत मिशन के पांच दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन जिला अधिकारी राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस कार्यशाला में अधिकारियों समेत 120 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. मुख्य विकास अधिकारी के बालाजी ने स्वच्छ भारत मिशन को जन जन तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को आंदोलन के रूप में घर घर तक पहुंचाने की जरूरत है.
बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के पांच गांव की पचास हजार की आबादी तीन दिन से अंधेरे में है. आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को नेशनल हाईवे 31 (बलिया बैरिया बांध) पर जाम लगाकर तीन घंटे तक रफ्तार रोक दी. आला अफसरों के रात आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाली के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ. विकासखंड दुबहड़ के गांव सहोदरा, रामेपुर, जमुआ, सहरसपाली, गोपालपुर में बीते तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है.
लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में बृहस्पतिवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इस बैठक में गंगा नदी पर श्रीरामपुर घाट (बलिया) पर स्टेट ऑफ दि आर्ट सेतु के लिए 630 करोड़ 29 लाख 57 हजार रुपये के पुनरीक्षित लागत को मंजूरी दे दी गई. साथ ही प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई.
रतसर कस्बा क्षेत्र में पुलिस चौकी से 50 मीटर उत्तर स्थित विद्युत खंभे में करेंट उतर जाने से एक गाय की मौत हो गई. घटना बुधवार को शाम छह बजे के आसपास की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने रतसर पचखोरा मार्ग पर स्थित विद्युत केंद्र का घेराव कर मार्ग को जाम कर दिया. हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जेई ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
बुधवार को बिल्थरारोड इलाके में उभाव मोड़ के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आऩे से स्कार्पियो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उधर, भीमपुरा थाना क्षेत्र में बरवां गांव के समीप कमांडर पलटने से पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसी क्रम में गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के समीप नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमे से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने के चलते उसे वाराणसी रेफर किया गया है.
उभावं थाना क्षेत्र में बलिया देवरिया मार्ग पर बुधवार की सुबह एक युवती का शव देखे जाने से इलाके में हड़कम्प मच गया. शव बोरे में बंद था. चौकीदार की सूचना पर उभाव थानाध्यक्ष नन्हेराम सरोज मौके पर पहुंचे और बोरे से शव को बाहर निकलवाया. युवती हरे रंगा का सलवार व गुलाबी रंगे की समीज पहने हुए थी. उसकी अनुमानित उम्र 28 साल होगी.
बागी बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा में दलितों के लिए गुंजाइश भी नहीं बची है. मायावती पर लगाया टिकट बेचने का आरोप. कहा-अम्बेडकर के सपनों मायावती ने बेचा. अम्बेडकर जयंती मनाना दिखावा. बसपा में दलितों की पूछ नहीं. टिकटों की सौदेबाजी और नीलामी के चलते ही बसपा पिछले कई चुनावों हारी.जिला पंचायत सदस्यों से भी पैसे लेने का आरोप लगाया.
सारे कयासों पर विराम लगाते हुए आखिरकार समाजवादी पार्टी ने मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के प्रति मुलायमियत दिखा ही दी. मगलवार को प्रबल विरोध के बावजूद मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की अध्यक्षता वाली कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय हो ही गया. पूर्वांचल की राजनीतिक समीकरण में इससे बड़े उलट फेर के तौर पर देखा जा रहा है. सपा के थिंक टैंक का मानना है कि इस फैसले से सपा के मुस्लिम वोट बैंक को भरसक बचाया जा सकेगा. साथ ही बीजेपी और बीएसपी के लिए यह एक बड़ा झटका है.
हां, अत्याधुनिक सुविधाओं और द्रुत गति वाली हमसफर एक्सप्रेस से आप गोरखपुर से दिल्ली का सफर सिर्फ दस घंटे में तय कर सकते हैं. देश में पहली बार हमसफर एक्सप्रेस जैसी ट्रेन गोरखपुर से चलेगी. इस बात की जानकारी स्वयं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पत्रकारों से बातचीत में सोमवार को दी. रेल राज्य मंत्री गोरखपुर में रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई और सुरक्षा प्रणाली का उद्घाटन करने पहुंचे थे.
उत्तर प्रदेश के बलिया और कैमूर के मोहनिया से बक्सर को जोड़ने की मांग बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार निराला ने की है. बीते 14 मार्च को निराला ने इस संदर्भ में रेल मंत्री को पत्र लिखा था. रेल मंत्री ने 31 मार्च को इस मामले की जांच का आदेश दिया. बिहार सरकार के मंत्री के इस प्रयास की शहीद जगदेव प्रसाद विचार मंच ने सराहना की है. ज्योति प्रकाश चौक पर हुई मंच की बैठक की अध्यक्षता भदेश्वर नाथ सिंह कुशवाहा ने की.
बादलों ने सोमवार की दोपहर काशी में और शाम तक बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों में दस्तक दे दी. बनारस में तेज गरज-चमक के साथ करीब दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे. आसपास के जिलों में भी कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई. माना जा रहा है कि जल्द ही खरीफ की फसल की बुवाई शुरू हो जाएगी. इस वर्ष अच्छी मानसूनी वर्षा होने की खबरों को लेकर किसान काफी उत्साहित है.
