एक कमरे में चलता है मंगल पांडेय राजकीय महाविद्यालय

मंगल पांडेय विचार मंच उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को अमर शहीद के पैतृक गांव नगवा में हुई. मंच के सदस्य दयानंद मिश्र ने कहां की मंगल पांडेय उस शख्सियत का नाम है, जिन्होंने ब्रिटानिया हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की. उन्होंने एक ऐसी चिंगारी पैदा की, जिसके आग में ब्रिटानिया हुकूमत खाक हो गई. उन्हीं के बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं. बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृष्ण कांत पाठक ने कहा कि उनकी स्मृतियों को संजोए रखने के लिए समय-समय पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध में वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी और सफल प्रतिभागियों को मंच की ओर से सम्मानित किया जाएगा.

केंद्रीय कृषि मंत्री कल बलिया में

केंद्रीय कृषिमंत्री राधे मोहन सिंह मंगलवार को बलिया शहर में रहेंगे. वे पटना से बरास्ता बक्सर बलिया दोपहर दो बजे पहुंचेंगे. शहर के मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के उद्घाटन समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. चार बजे के करीब वे बनारस के लिए रवाना हो जाएंगे.

सिकन्दरपुर में निकला महावीरी झंडा जुलूस

शुक्रवार को नगर के महावीर स्थान से पहला महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. रात 10:00 बजे से निकला जुलूस बाजार चौक, पोस्ट ऑफिस, मु.गंधी, भीखपुरा, बड्ढा आदि मोहल्लों का भ्रमण करते हुए आधी रात को डोमनपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुआ.

बांसडीह में करेंट की चपेट में आए युवक की मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के डूही मुंशी निवासी सुनील पटेल (34) पुत्र परशुराम पटेल की मौत करेंट की जद आने से हो गई. यह वाक्या उस वक्त हुआ, जब गांव में ही लगे खम्भे पर चढ़ कर वह तार जोड़ रहा था. उसी वक्त बिजली चली आई और उसके जद में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

रसोइया लीलावती का मानदेय अधर में

शिक्षा क्षेत्र दुबहर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बसरिकापुर में कार्यरत रसोइया लीलावती देवी का मानदेय भुगतान कई महीनों से बकाया है. लीलावती ने मानदेय की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाई. बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बीआरसी पहुंचे और संबंधित ग्राम प्रधान सुभाष यादव को बुलाकर रसोइया लीलावती देवी के मानदेय के चेक पर हस्ताक्षर करने को कहा. प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर करने के बावजूद ग्राम प्रधान श्री यादव ने चेक पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया.