Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह-करनी मार्ग स्थित कोइली मोहन ताल के साइफन के समीप रविवार की सुबह पानी में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करनी गांव निवासी दिनेश राजभर (48) पुत्र कैलाश राजभर के रूप में हुई। वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था।
रविवार सुबह राहगीरों ने साइफन के समीप पानी में पड़े शव को देखा। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर हल्का चौकीदार झुरी पासवान और ग्राम प्रधान छेदी कन्नौजिया ने उभांव पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
घटनास्थल पर मृतक के गले में गमछे का आधा हिस्सा बंधा मिला, जबकि गमछे का दूसरा हिस्सा पास स्थित सिरिस के पेड़ से बंधा हुआ था। शव के समीप एक नया चप्पल भी पड़ा मिला। इन परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मौत के कारण की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
परिजनों के अनुसार दिनेश राजभर हैंडपंप बोरिंग का काम करता था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में 13 वर्षीय एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
