Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया.
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड नगर एवम ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। तहसील कार्यालय पर एसडीएम शरद चौधरी ने ध्वजारोहण किया.
नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बापू शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात कर सुखी, संपन्न व शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण का संकल्प जताया। इस दौरान सभी सभासद गण और कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव ,सेंट्रल पब्लिक एकेडमी व सामाजिक संगठनों की ओर से गांधी शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर अधीक्षक डा० राकेश सिंह मां कर्मा देवी साहू सेवा समिति के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद साहू ने ध्वजारोहण के बाद गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया
सीयर ब्लॉक परिसर में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह एवं बीडीओ सूर्य प्रकाश के निर्देशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों, पंचायत सहायकों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को सम्मानित किया गया। चयनित कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
सम्मानित होने वाले सफाई कर्मचारियों में प्रकाश, अजीत साहनी, रानी, प्रमिला एवं सुभावती देवी शामिल रहीं। पंचायत सहायकों में जयप्रकाश यादव, उपेंद्र, कृष्णा, दीपांशी, शिल्पी एवं आदित्य वर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सचिव राज किशोर भारद्वाज, रवि भूषण सिंह एवं अमित आनंद को भी प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर ही मजबूत और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
