
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. गंगा और सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए नाव सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस बारे में निर्देश जारी करते हुए बताया कि इन दिनों मुण्डन संस्कार(ओहार) के चलते बड़ी संख्या में लोग घाटों पर एकत्रित हो रहे हैं और नावों का उपयोग कर नदी पार कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
डीएम ने निर्देश दिया है कि केवल पंजीकृत नावों को ही नदी में संचालन की अनुमति होगी, अपंजीकृत नावों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी नावों की सुरक्षा जांच अनिवार्य की गई है और नाव पर उसकी अधिकतम क्षमता, नाविक और मालिक का नाम तथा अंतिम जांच की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने निर्देश दिया कि नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही प्रत्येक नाव पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। सभी यात्रियों और नाविकों को लाइफ जैकेट पहनना जरूरी होगा।
नाव संचालन के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग और सेल्फी लेना भी प्रतिबंधित किया गया है। खराब मौसम या तेज हवा की स्थिति में नाव चलाने पर रोक रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नदी किनारे किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले संबंधित थाने को सूचना देना अनिवार्य होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

