
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. गोड़ जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा प्रदर्शनकारियों का धरना प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है. इन लोगों को 10 दिनों में समाधान का आश्वासन दिया गया है.
एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने आंदोलनकारियों को नोटिस जारी करते हुए मंगलवार 28 अप्रैल को ही आंदोलन समाप्त करने को कहा था. साथ ही धरना खत्म नहीं करने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की बात भी कही थी. एसडीएम द्वारा नोटिस जारी करने के साथ ही स्वयं तहसीलदार के साथ उपस्थित होकर प्रदर्शनकारियों से कहा गया कि उमाशंकर गोड़, सुरेश शाह और मनोज शाह सहित अन्य लोगों ने 30 मार्च को जाति प्रमाण पत्र के लिए ज्ञापन सौंपा था। तहसीलदार बांसडीह को नियमानुसार जांच के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और अगले दस दिनों के भीतर सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।
आंदोलनकारी बीते 2 अप्रैल से तहसील परिसर में बिना आंदोलन कर रहे थे. एसडीएम के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया.
प्रार्थना पत्रों की जांच तेजी से चल रही है। 10 दिन में समाधान का भरोसा दिया गया है। बिना अनुमति आंदोलन जारी रखने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी- अभिषेक प्रियदर्शी, उप जिलाधिकारी, बांसडीह।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

