Skip to content
3 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 28 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया: मधुबनी निवासी दिनेश सिंह उर्फ साहेब सिंह (53) की शुक्रवार की सुबह ठंड लगने से मौत हो गयी.सुबह के समया दिनेश सिंह अचानक ठंड से कांपने लगे.

बलिया: जिला उद्योग केंद्र के परिसर में आयोजित ऋण वितरण कैम्प में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने 15 लाभार्थियों को कुल 1.24 करोड़ रुपये ऋण के स्वीकृति पत्र वितरित किये. कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद योजनांतर्गत 30 लाभार्थियों को टूल किट भी दिए गए.

• भगवान के वामन अवतार ने दो पग में राजा बली के पूरे साम्राज्य को नाप दिया. अब राजा बली के पास देने के लिए कुछ नहीं बचा था. भगवान ने बली से पूछा – अपना तीसरा पग कहाँ रखूँ? तब राजा बली ने महादानी होने का परिचय देते हुए तीसरे पग के सामने अपने आपको समर्पित कर दिया. कथावाचक आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन दानवीर बली और भगवान के वामन अवतार की कथा सुनाई. दुबहड़ के ब्यासी गाँव स्थित अखार के दत्तुमठ में हो रहा है यह संगीतमय आयोजन.

• कई दिनों से लापता था 25 वर्षीय मुकेश वर्मा. शुक्रवार को उसका शव अबूझ हालात में तिवारी के मिल्की भांगड़ नाले में मिला. मुकेश अपने घर के पास ही बिंद के टोला में सड़क किनारे ठेले पर अंडा-चौमिंग बेचकर घर का खर्च चलाता था. बीते मंगलवार को मुकेश के भाई राजू कुमार वर्मा ने थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी थी. वैसे वह रविवार से ही लापता बताया जा रहा है. वैसे थानाध्यक्ष की भी बातों का सार यही है कि मुकेश की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी. अनुमान है कि या तो फिसल कर नाले में गिर गया य़ा फिर ठंड से मौत हो गई.

• बलिया सिटी के चित्तू पांडेय चौराहे पर एसबीआई के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. एटीएम से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए. हालांकि समय रहते बिजली महकमे और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए. एसबीआई प्रबंधन भी हरकत में आ गया. इस वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

• बिल्थरारोड तहसील के पांच लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. एसडीएम राजेश कुमार यादव ने बताया कि लेखपाल रामसिंगार राम, उदित नारायण, मनीष वर्मा, अच्छेलाल और प्रेम कुमार शर्मा को डीएम के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. लेखपाल को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने के लिए नोटिस जारी किया गया था. काम पर नहीं लौटने पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष हरिकेश सिंह और मंत्री आलोक रंजन को निलंबित किया जा चुका है.

• बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह न्यू ईयर गिफ्ट अपने इलाकाई लोगों को भेंट कर दिया है. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र से बातचीत में उन्होंने बताया कि नए साल में सुरेमनपुर स्टेशन पर भी रूकेगी गोंदिया एक्सप्रेस. विधायक ने बताया कि जल्द ही सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर समारोह आयोजित कर गोंदिया एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाया जाएगा.

• 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ औऱ विभिन्न प्रकार के संस्कार की तैयारी है. गायत्री शक्तिपीठ के पुजारी बिजेंद्र चौबे ने बताया कि बलिया सिटी के महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यह आयोजन होगा. नए साल में पहली से चार जनवरी के बीच गायत्री मूर्ति और प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर यह आयोजन होगा.

• हाफ टाईम से पहले सोनपा बक्सर के खिलाड़ी विवेक कुमार ने दो गोल दाग शुरुआती बढ़त बना ली. सेकेंड हाफ में तीसरा गोल दाग विवेक ने गोरखपुर की मुसीबत बढ़ा दी. और आखिरकार बक्सर टीम 3-1 से विजयी होकर फाइनल में पहुंच गई. मौका था मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे फुटबाल चैलेंज कप प्रतियोगिता के छठे दिन का. फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रहे इस मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

• आसनसोल गोंडा एक्सप्रेस में छह माह पहले हुई चोरी के मामले में जीआरपी ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया. जून 2019 में आसनसोल – गोंडा एक्सप्रेस में बलिया निवासी अफजल रहीम चौधरी अपनी पत्नी फिरदौस संग यात्रा कर रहे थे. इस सफर दौरान उनके सामान चोरी चले गए थे. इस मामले जीआरपी ने छपरा शहर के काशी बाजार निवासी रंजीत चौहान औऱ बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी भीम चौहान को गिरफ्तार किया है. चोरी की वारदात को छपरा रेलवे स्टेशन पर अंजाम दिया गया था. रंजीत के मामा का बेटा है भीम.

• बलिया, गाजीपुर समेत 15 जिले नकलचियों के लिहाज से संवेदनशील है. उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इन संवेदनशील जिलों के नकलचियों पर विशेष निगाह रखी जाए. शुक्रवार को राजधानी के योजना भवन में हर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पर्याप्त सख्ती करने के निर्देश उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दिए हैं. साथ ही कहा है कि एक दिन में एक स्कूल अधिकतम 80 विद्यार्थियों की ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं करवाई जाएं. 13 जनवरी तक चलने वाली इन परीक्षाओं को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करवाएं. साथ ही जिला स्तरीय औऱ मंडल स्तरीय उड़ाका दस्ता औचक निरीक्षण करे.

• रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव आज बलिया, सुरेमनपुर औऱ बकुल्हा स्टेशनों का जायजा लेंगे. इसलिए आज जमकर सुर्खिया बटोर रहे हैं. विनोद कुमार यादव मूलतः बैरिया के सुकरौली गांव के मूल निवासी है. उनके पिता शीतल प्रसाद यादव सीडीओ दफ्तर में बाबू के पद पर तैनात थे. विनोद यादव के एकमात्र छोटे भाई गोविंद यादव का देहांत हो चुका है. विनोद कुमार यादव के बड़े पिता बनवारी यादव 1974 द्वाबा के विधायक थे. तब बैरिया विधानसभा क्षेत्र द्वाबा के नाम से जाना जाता था. उनकी प्रारंभिक शिक्षा नरहरि इंटर कॉलेज से हुई. इसके बाद उन्होंने जीआईसी से इंटर में टॉप किया. इलाहाबाद से इंजीनियरिंग के बाद आस्ट्रेलिया से मास्टर डिग्री हासिल की. विनोद कुमार यादव 2012 में लखनऊ के डीआरएम भी रहे. विनोद कुमार यादव बेशक एक मेधावी छात्र रहे हैं मगर जीवन बहुत संघर्षपूर्ण रहा है. यह संघर्ष का माद्दा उन्हें बागी बलिया की माटी से मिली है. और शायद यही आज उनके रेलवे बोर्ड शीर्ष पद पहुंचने का राज है.

• राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने 15 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 24 लाख रुपये लोन स्वीकृति पत्र बांटा. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि एक जनपद – एक उत्पाद योजनांतर्गत 30 लाभार्थियों को टूल किट भी दिए गए. मौका था जिला उद्योग केंद्र परिसर में शुक्रवार को ऋण वितरण कैम्प का. इस मौके पर राज्यमंत्री ने बेरोजगार युवकों को इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ा होने का आह्वान किया

• खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को सड़क और पुल का शिलान्यास किया. सेना मेडल से सम्मानित अमर शहीद विवेकानंद चौबे के गाँव चेरुइया में 192.76 लाख की लागत से भागड नाले पर यह पुल बनेगा. साथ ही चेरुइया, बगडा के मठिया, मोहान के मठिया औऱ लोहरा के मठिया को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण भी लोक निर्माण विभाग करेगा.

• शुक्रवार को दर्जन भर गाँवों के कटान पीड़ित माल्देपुर मोड़ पर सड़क लामबंद होकर प्रदर्शन किए. युवा चेतना के बैनर तले कटान पीड़ितों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. तत्काल कटानरोधी प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने की मांग की. आक्रोशित पीड़ितों ने शासन-प्रशासन का पुतला दहन किया

• जिला एकीकरण समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई. अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने की. इसमें वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता औऱ अखंडता बनाए रखने के सम्बन्ध में चर्चा की और अपने-अपने सुझाव दिए. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि हर राष्ट्रीय पर्व से पहले इस तरह की बैठक होनी चाहिए

• शुक्रवार को जिले की पुलिस अलर्ट मोड में रही. हमारे संवाददाता संतोष सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध थे. बलिया सिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में जहां जवानों की तैनाती रही वहीं अधिकारी भी चक्रमण करते रहे. विशुनीपुर और बहेरी स्थित मस्जिदों के इर्द गिर्द पुलिस की मुस्तैदी साफ दिख रही थी. सिकंदरपुर, नगरा औऱ बेल्थरारोड में एसडीएम और सीओ कमान संभाले रहे. रेवती और बैरिया में भी चप्पे चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी नजर आई. रसड़ा के श्रीनाथ बाबा चौराहा, ब्रम्हस्थान, मुन्स्फी तिराहा, पानी टंकी रोड, भगत सिंह तिराहा, स्टेशन रोड, प्यारेलाल चौराहा, आजाद चौराहा सहित विभिन्न वार्डो में भ्रमण कर सुरक्षा औऱ भाईचारे का संदेश देकर अमन शांति बहाल रखने का आह्वान किया गया.

• नहाने के बाद ठंड से निजात पाने के लिए अलाव के पास बैठी महिला गंभीर रूप से झुलस गई. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बंसी बाजार में यह हादसा हुआ. गंभीर हालत में मनोज कुमार की 27 साल की पत्नी गुड़िया को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया गया. जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

• शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग जाने से रिहायशी झोपड़ी, उसमें रखे सामान औऱ दो बकरियां जल गईं. सिकंदरपुर के सिसोटार गांव निवासी दीनानाथ औऱ उनकी बहू मुन्नी देवी हादसे के वक्त खेत में मजदूरी करने गए थे. सूचना पाकर जब तक वे मौके पर पहुंचते सब कुछ जल कर राख हो चुका था.

• अज्ञात बाइक की चपेट में आकर सिकंदरपुर के शेखपुर निवासी मोहम्मद बाकी का 30 वर्षीय पुत्र फिरोज अहमद जख्मी हो गया. फिलहाल सीएचसी सिकंदरपुर में उसका इलाज चल रहा है.

• ज्वेलरी शॉप में सेंध लगा चोरों ने बीती रात हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर स्टेट बैंक के ब्रांच के ठीक सामने दामोदरपुर निवासी ओमप्रकाश सोनी की दुकान में इस वारदात को अंजाम दिया गया. बैंक के पास हुई चोरी की घटना से व्यापरियों में आक्रोश व्याप्त है.

• शुक्रवार को नेपाल ने फैजाबाद को एक गोल से पराजित कर दिया. मौका था संत यतीनाेेथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में चल रहे अवधेश सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का. हमारे संवाददाता पंकज सिंह ने बताया कि खेल शुरू होने के 15 वें मिनट में ही नेपाल के चाइना ने हेड से फैजाबाद के गोलपोस्ट में खूबसूरत गोल डाल दिया. इसके एवज में चाइना मैन आफ दी मैच के भी हकदार बने.

• रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव शनिवार को लगभग पौने बारह बजे बलिया स्टेशन का जायजा लेने पहुंचेंगे. उनकी आगवानी के लिए मॉडल रेलवे स्टेशन भी साज श्रृंगार करके तैयार है. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि चेयरमैन एसी वेटिंगरूम का उद्घाटन करेंगे. गणमान्य लोगों और मीडिया से मुखातिब होंगे. इसके बाद सुरेमनपुर और बकुल्हा स्टेशन पर 20-20 मिनट के लिए पहुंचेंगे. इसके बाद वहीं से छपरा के लिए रवाना हो जाएंगे.

Tags: बंसी बाजार महिला माल्देपुर राख रेलवे बोर्ड लाभार्थी लोन शिलान्यास सिकंदरपुर सुखपुरा सेंध

Post navigation

Previous: बलिया जिले के तमाम ग्रामीण-शहरी इलाकों में चौकस रही पुलिस
Next: बलिया निवासी CRB वीके यादव कुछ ही देर में पहुंचेंगे बलिया रेलवे स्टेशन

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.