Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पाण्डेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह तहसील क्षेत्र के महाराजपुर गांव में सरयू नदी के भीषण कटान से उपजे संकट के बावजूद स्थायी बचाव कार्य नहीं होने से नाराज पीड़ित ग्रामीण 2 नवंबर को पदयात्रा निकालेंगे. पीड़ित बांसडीह तहसील मुख्यालय पहुंचेंगे और अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने उपजिलाधिकारी बांसडीह को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि महाराजपुर में नदी का कटान लगातार भयावह होता जा रहा है। किसानों की उपजाऊ जमीन और पक्के मकान नदी की धारा में समाते जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि पूरा गांव अपने अस्तित्व को बचाने के संकट से जूझ रहा है। कई बार शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
ग्रामीणों ने अब इस समस्या को लेकर संघर्ष का ऐलान किया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह सात बजे महाराजपुर गांव से पदयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा सहतवार होते हुए बांसडीह तहसील मुख्यालय पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे तक ग्रामीणों के तहसील पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।
ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि महाराजपुर में कटान रोकने के लिए तत्काल युद्धस्तर पर प्रभावी एवं स्थायी बचाव कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही कटान से प्रभावित किसानों को उचित राहत और मुआवजा दिया जाए, ताकि उजड़ते परिवारों को राहत मिल सके। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से पदयात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बलिया को भी भेजी गई है। अब देखना यह है कि गांव के अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट और ग्रामीणों के आंदोलन के ऐलान के बीच प्रशासन क्या कदम उठाता है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
