Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर शनिवार को बांसडीह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। इस दौरान इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि इंदिरा गांधी केवल देश की प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, साहसिक फैसलों और मजबूत नेतृत्व की प्रतीक थीं। उनके ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय पहचान को नई दिशा दी। वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की निर्णायक विजय और बांग्लादेश के निर्माण में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर उन्होंने आर्थिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव की नींव रखी। इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संघर्ष, समर्पण और देश के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाती रहेगी। भारत के इतिहास में उनका नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाएगा। देश उनके योगदान और बलिदान को कभी भुला नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि शहादत दिवस पर मरीजों के बीच फल वितरण का उद्देश्य सेवा और मानवीय संवेदना के उस भाव को आगे बढ़ाना है, जो जनसेवा की राजनीति का मूल आधार रहा है। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीरबहादुर, विजेंद्र पांडेय मुखिया, अनिल कुमार, राजेश कुमार, रीखीदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
