Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण की वित्तीय स्वीकृति को लेकर सियासत गरमा गई है। मालीपुर-खन्दवा से किड़िहरापुर तक दोहरीघाट पम्प कैनाल रोड के चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्रीय सुभासपा विधायक हंसू राम ने सलेमपुर क्षेत्र से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।
विधायक ने दावा किया है कि परियोजना की स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर पहल की गई थी, लेकिन सांसद की ओर से आपत्ति उठाए जाने के कारण फिलहाल वित्तीय स्वीकृति नहीं हो सकी। विधायक हंसू राम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के विकास के क्रम में मालीपुर-खन्दवा से किड़िहरापुर तक लगभग 16 किलोमीटर दोहरीघाट पम्प कैनाल रोड के चौड़ीकरण की वित्तीय स्वीकृति दिलाने के लिए शासन स्तर पर पहल की गई थी।
विधायक ने कहा कि इस परियोजना से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकती है, लेकिन उसके चौड़ीकरण पर सांसद की तरफ से आपत्ति उठाई गई। उन्होंने सांसद से जनता के सामने यह स्पष्ट करने की मांग रखी कि सड़क के चौड़ीकरण पर आपत्ति किस आधार पर की गई और इससे क्षेत्र के विकास पर क्या असर पड़ेगा।
हंसू राम ने कहा कि “बेल्थरा रोड की जनता को बेहतर सड़क पाने का अधिकार है। विकास से जुड़े कार्यों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखा जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि जनता के विकास से जुड़े मुद्दे पर उनका प्रयास किसी दबाव में कमजोर नहीं पड़ेगा और सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति के लिए शासन के समक्ष मामला मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
विधायक ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि बेल्थरा रोड की जनता के अधिकार और विकास के लिए है। उन्होंने जनता के सामने सवाल रखा कि “जनता को राजनीति नहीं, विकास चाहिए। जनता को विवाद नहीं, समाधान चाहिए और बहाने नहीं, बेहतर सड़क चाहिए।”
वहीं, विधायक द्वारा सांसद पर आपत्ति उठाने का आरोप लगाए जाने के बाद अब राजनीतिक और सार्वजनिक नजर इस बात पर टिक गई है कि सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी इस पूरे मामले पर क्या पक्ष रखते हैं और सड़क चौड़ीकरण को लेकर उनकी आपत्ति का आधार क्या है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
