Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
के के पाठक, बलिया
बलिया. समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति, बलिया की ओर से पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ 2026 का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर के विधायक दयाशंकर सिंह इस पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ 2026 के आयोजक सह छात्र सहायता समिति बलिया के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल ने बताया कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने मिनी मैराथन के रूट की जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर 2026 दिन रविवार को प्रातः काल 7 बजे सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रारंभ होने वाली पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ में शामिल धावक, धाविकाएं बलिया रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए बिशुनीपुर चौराहा, पानी टंकी चौराहा, जगदीशपुर चौराहा पहुंच कर ओवर ब्रिज से होते हुए सिविल लाइन्स पुलिस चौकी के निकट पहुंचकर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में मनोरंजन हाल पहुंच कर मिनी मैराथन दौड़ का समापन होगा।
दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में संम्मानित किया जाएगा. मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विजेताओं को पुरस्कार देंगे.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
