Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपितों ने एक परिवार घर में घुसकर महिला से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसके गांव के ही कुछ युवक पिछले दो महीने से उसकी पुत्री के स्कूल आते जाते समय अश्लील कमेंट कर परेशान कर रहे हैं। बुधवार की शाम पुत्री रोते हुए घर आई और पूरी बात बताई। आरोप है कि इसी बात की शिकायत करने पर उसी दिन रात 9 बजे आधा दर्जन युवक उनके दरवाजे पर पहुंच गए।
महिला का आरोप है कि युवकों ने गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, साड़ी खींची, इस खींचतान में ब्लाउज फट गया। शोर सुनकर पति बचाने आए तो आरोपितों ने उन्हें भी पीटा। पीड़िता के अनुसार उसने महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन किया तो उसे थाने जाने को कहा गया, लेकिन रात होने के कारण वह थाने नहीं जा सकी। अगले दिन उसने कोतवाली में तहरीर दी।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
