Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड नगर के मधुबन मार्ग स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही रविवार को शाम तक की गयी। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए लिए मण्डी सचिव की ओर से बीते 26 अक्टूबर को सार्वजनिक नोटिस परिसर के विभिन्न स्थानों पर चस्पा की गयी थी।
अतिक्रमण हटाने का नेतृत्व कर रहे प्रभारी सचिव अतुल कुमार कश्यप ने बताया कि मण्डी परिषद के निदेशक के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अपनायी गयी है। बताया कि कुछ लाइसेंसी दुकानदार अपनी अधिकृत दुकानों को छोड़कर परिसर में अपनी अवैध दुकान कायम कर लिए थे और वहीं दुकान संचालित कर लिए थे। इसके अलावा अनेक अवैध दुकानें अतिक्रमण करके विना लाइसेंस ही संचालित हो रही थीं जिसे हटाने का कार्य जेसीबी के माध्यम से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बीते दो वर्ष से यहां वे तैनात हैं किन्तु यह अतिक्रमण उनके आने के पहले से कायम था, जिन्हें हटाने के लिए जुबानी रूप से अनेक बार उनकी ओर कहा गया था किन्तु वे नहीं हटा रहे थे। अवैध अतिक्रमण न हटाने के पीछे अवैध वसूली किये जाने की बात को उनके द्वारा खारिज कर दिया गया। हालांकि अनेक अनधिकृत दुकानदारों ने नाम न खोलने की शर्त पर मासिक अवैध वसूली मण्डी कर्मियों द्वारा किये जाने की बात दबी जुबान से स्वीकार की।

इस मण्डी परिसर में थोक गल्ला सब्जी व फल आदि की दुकाने संचालित होती रही हैं। कुछ दुकानदार आगे दीपावली व डाला छठ महापर्व का हवाला देतते हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिरिक्त समय मांग रहे थे।
नवीन मंडी में अवैध रूप से लगाए गए छप्पर और टीन शेड हटाने को लेकर मंडी प्रशासन द्वारा व्यापारियों को बीते 26 अक्टूबर को जारी नोटिस में तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। साथ ही निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक कारवाई के साथ ही हटाने में होने वाले खर्च की वसूली की चेतावनी भी दी गई थी।
इस बीच स्थानीय नगर पंचायत में वार्ड नंबर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने मंडी में अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में अतिक्रमण और अवैध वसूली की जांच एक टीम गठित करके करा ली जाए। उनका आरोप है कि यहां वसूली बढ़ाने की नीयत से उन्हें हटा दिया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
