Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी के कटान से तटवर्ती गांवों के अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी बांसडीह डॉ. पुष्कर मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कटान प्रभावित गांवों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह विक्की के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में तटवर्ती गांवों के लोगों ने ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा गया है कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर पोखरा और महाराजपुर में सरयू नदी की कटान रोकने के लिए स्थायी ठोकरों का निर्माण कराया जाए। कटान में जमीन गंवाकर भूमिहीन हुए परिवारों को आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ और कृषि भूमि के नुकसान का मुआवजा दिया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को फिर से बसने का सहारा मिल सके।
ज्ञापन के जरिए वर्षों से जर्जर पड़े जयनगर-पर्वतपुर रेगुलेटर का आधुनिक तकनीक से पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई। साथ ही वर्ष 2023 से 2026 के बीच कटान में नष्ट हुई जमीन का दोबारा सर्वे कराकर राजस्व अभिलेखों और खतौनी में आवश्यक सुधार करने की मांग उठाई गई। प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने के साथ उनका किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण माफ करने की भी मांग की गई।
इसके अलावा जयनगर से नौका गांव तक रिंग बांध की मरम्मत, ऊंचीकरण और गोल रिंग निर्माण कार्य कराने पर जोर दिया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
ग्रामीणों ने कहा कि कटान और बाढ़ की समस्या केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे लोगों के घर, जमीन और आजीविका पर भी संकट खड़ा हो रहा है। ऐसे में अस्थायी उपायों के बजाय स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने ‘अस्तित्व बचाओ आंदोलन’ की मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और बाढ़ खंड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में अमन सिंह, रजनीश यादव, अनिकेत, सनी, राहुल सिंह, शाश्वत परिहार, संजीत यादव, चंदन राजपाल, मंटू, रंजीत यादव, अंजनी कुमार, सोनू कुमार, अजीत कुमार, अखिलेश और दिलीप मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
