Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकहरा तिवारी में कोटे की दुकान पर खाद्यान्न वितरण में बड़े स्तर पर अनियमितता, धांधली और गोदाम से राशन गायब मिलने की शिकायतों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम के अनुमोदन के आधार पर पुलिस ने संबंधित कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम पंचायत नकहरा तिवारी के प्रशासक अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गांव के उचित दर विक्रेता द्वारा खाद्यान्न वितरण में भारी अनियमितता की जा रही है और कार्डधारकों को समय से राशन नहीं दिया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बांसडीह राजेश कुमार मिश्रा ने मौके पर जाकर उचित दर दुकान का निरीक्षण और स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया.
विभागीय ऑनलाइन रिपोर्ट और ई-पॉस मशीन के अनुसार, दुकान पर सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2026 के आवंटन का कुल अवशेष खाद्यान्न (जिसमें 23.14 कुंतल गेहुं, 82.12 कुंतल चावल, 9.51 कुंतल मक्का और 18 किलोग्राम चीनी ) होना चाहिए था लेकिन स्थलीय जांच के दौरान निर्धारित चौहद्दी पर खाद्यान्न की एक मात्रा भी मौके पर नहीं मिली और गोदाम पूरी तरह खाली पाया गया।
दुकान पर साइन बोर्ड, स्टाक बोर्ड, रेट बोर्ड और अंत्योदय कार्डधारकों की सूची प्रदर्शित नहीं थी। साथ ही, विक्रेता के प्रतिनिधि द्वारा मांग करने पर भी स्टाक व बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया। जांच के दौरान मौके पर मौजूद कार्डधारकों तेतरी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, संगीता आदि ने अपने बयानों में खुलकर आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा उन्हें पिछले तीन चार महीनों से खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है।
आरोप लगाया कि राशन मांगने पर कोटेदार टालमटोल करते हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूरी में दूसरे गांवों की दुकानों के चक्कर काटने पड़ते हैं। जांच पत्रों के मुताबिक, कोटेदार अजीत कुमार को गत 6 अक्टूबर को ही कम वितरण प्रतिशत (जून से सितंबर तक बेहद कम वितरण) को लेकर स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया था।
एक सप्ताह का समय दिए जाने के बावजूद कोटेदार ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा, अक्टूबर माह का वितरण शुरू होने के बावजूद 29 अक्टूबर तक मात्र कुछ कार्डधारकों को ही राशन वितरित किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम के अनुमोदन के उपरांत पुलिस ने आरोपित कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
