Jaya Kishori Ballia
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र के छोड़हर गजियापुर में चल रही प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार को रिमझिम बारिश के बावजूद पंडाल खचाखच भरा रहा.
जया किशोरी के साथ उपस्थित पुरुष, महिलाएं, बच्चे सभी भजनों पर झूमते नजर आईं और पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
कथा के दूसरे दिन जया किशोरी ने कहा कि ईश्वर व्यक्ति का सम्मान नहीं, उसकी श्रद्धा और समर्पण देखता है। आज का इंसान बाहरी दिखावे में उलझा है, जबकि भगवान केवल निर्मल भाव को स्वीकार करते हैं। सच्चे मन से किया गया स्मरण ही जीवन की मुश्किलों को आसान बनाता है।

जया किशोरी ने विशेष रूप से युवाओं से अपनी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़े रहने, भक्ति, सेवा और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
यह कथा हनुमानगंज क्षेत्र के छोड़हर गजियापुर स्थित राम मंदिर, शंकरपुर मार्ग पर 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित हो रही है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का रसपान कराया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को कथा के शुभारंभ पर श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें हाथी घोड़े के साथ हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। आयोजन का भूमि पूजन 21 अक्टूबर को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया था।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रूट डायवर्जन भी लागू किया है, 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।कथा के दौरान जया किशोरी के मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचते रहे। आयोजकों के अनुसार 3 नवंबर को हवन यज्ञ और भव्य भंडारे के साथ कथा का समापन होगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
